सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bank Account में पैसे नहीं फिर भी हो जाएगी UPI से पेमेंट, ये कोई जादू नहीं; समझें क्या होता है क्रेडिट लाइन?

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 04:30 PM (GMT+05:30)

    आज हम हर छोटी बड़ी पेमेंट के लिए यूपीआई का उपयोग करते हैं। यूपीआई के जरिए आप चंद मिनटों में बड़ी से बड़ी पेमेंट कर सकते हैं। अक्सर हमें लगता है कि यूप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। आज हम हर छोटी बड़ी पेमेंट के लिए यूपीआई का उपयोग करते हैं। यूपीआई के जरिए आप चंद मिनटों में बड़ी से बड़ी पेमेंट कर सकते हैं। अक्सर हमें लगता है कि यूपीआई से पेमेंट के लिए हमारे पास बैंक खाते में पैसे होने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। आप क्रेडिट लाइन के जरिए बिना बैंक खाते में राशि होते हुए भी पेमेंट कर सकते हैं। 

    यूपीआई ऐप में आज सिर्फ पेमेंट करने की सुविधा नहीं मिलती। आपको कई ऐसी सर्विस मिलती है, जिसके बारे में हर किसी को नहीं पता होता। यूपीआई के जरिए आप बैंक अकाउंट में पैसे न होते हुए भी पेमेंट कर सकते हैं। इस सर्विस को क्रेडिट लाइन कहा जाता है। एक तरह से क्रेडिट कार्ड जैसा है। 

    क्रेडिट लाइन के जरिए आप बैंक खाते में पैसे न होते हुए भी यूपीआई के जरिए लेन देन कर सकते हैं। 

    कौन-कौन से बैंक दे रहे हैं सर्विस

    आपको बता दें कि कई प्राइवेट बैंक जैसे एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक और इंडियन बैंक ये सर्विस दे रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी बैंक में पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी क्रेडिट लाइन की सुविधा दे रहा है। ये एक तरह से उधार ही है। इसलिए बैंक इस पर ब्याज भी मिलता है। 

    ज्यादातर बैंक तुरंत ब्याज लेना शुरू करते हैं। वहीं कुछ बैंक महीने के अंत में ब्याज लेना शुरू करते हैं। 

    Credit Line को कैसे करें लिंक

    • सबसे पहले आप किसी भी यूपीआई ऐप का चयन कर लें। 
    • अब जिस भी यूपीआई ऐप का चयन किया है, उसके सर्च बार में क्रेडिट लाइन ऑप्शन सर्च करें।
    • इसके बाद आपको Add Credit Line का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। 
    • अब अनुसार बैंक का चयन करें। आपको यहां जिस बैंक पर अकाउंट बना हो उसको चुना है। 
    • फिर बैंक अकाउंट सिलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा, इसे चुनें।
    • अब आपको इसके लिए यूपीआई पिन सेलेक्ट करना होगा। इसके लिए आपको आधार के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा। 
    • वेरिफिकेशन के लिए आपको आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना ऐसा वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद आप अपने अनुसार यूपीआई पिन सेलेक्ट कर सकते हैं। 

    खबरें और भी