यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPI news: पलक झपकते होगा यूपीआई से पेमेंट, लेगा सिर्फ इतने सेकंड; फोनपे, गूगलपे, पेटीएम सभी पर आज से ही लागू
यूपीआई (UPI) यूजर्स को आज NPCI की ओर से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। इसका फायदा यूपीआई ऐप यूज करने वाले हर एक व्यक्ति को मिलेगा। इस बदलाव का उद्देश्य य ...और पढ़ें

नई दिल्ली। यूपीआई (unified payment interface) में आज यूजर्स को नए बदलाव देखने को मिलेंगे। NPCI आए दिन यूपीआई पेमेंट को लेकर बदलाव करती रहती है। इस नए बदलाव का उद्देश्य यूपीआई ऐप फोन पे, गूगल पे और पेटीएम से होने वाले लेन-देन को सुविधाजनक बनाना है।
क्या हुआ है बदलाव ?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार अब यूपीआई के पेमेंट से जुड़े कुछ सर्विस में समय सीमा को घटा दिया गया है। ये जानकारी एनपीसीआई द्वारा जारी किए गए सर्कुलर से ली गई है। अब ट्रांजैक्शन स्टेटस और रिवर्सल से जुड़ी रिस्पॉन्स टाइमिंग 10 सेकंड कर दी गई है। इस प्रक्रिया में पहले 30 सेकंड का समय लगता था।
पहले यूजर्स को ये जानने के लिए पेमेंट पूरी हुई है या नहीं, 30 सेकंड तक इंतजार करना पड़ता था। इसे अब घटाकर 10 सेकंड कर दिया गया है।
इसके साथ ही वैलिडेट एड्रेस (पे और कलेक्ट) के लिए भी समय सीमा को 15 सेकंड से घटाकर 10 सेकंड कर दिया गया है।
क्या है बदलाव का उद्देश्य
सर्कुलर में कहा गया है कि इस बदलाव का उद्देश्य यूजर्स के एक्सपीरयंस को और बेहतर बनाना है। कम टाइम लगने के कारण यूजर्स का समय भी बचेगा।
इतने रुपये तक कर सकते हैं पेमेंट
यूपीआई ऐप जैसे फोन पे, गूगल पे और पेटीएम के जरिए आप 2 लाख रुपये एकमुश्त या किस्तों में लेन-देन कर सकते हैं। यूपीआई ऐप आने के बाद अब पेमेंट करना और आसान हो गया है। पेमेंट के लिए आपको अब कैश की जरूरत नहीं पड़ती।
आज हर छोटी-बड़ी दुकान में आपको यूपीआई पेमेंट सर्विस उपलब्ध है। हालांकि पेमेंट डिजटलाइज होने के साथ-साथ धोखाधड़ी का खतरा उतना भी बड़ गया है। साइबर अपराधी से बचने के लिए जरूरी है कि आप किसी भी यूपीआई ऐप के जरिए पेमेंट करते वक्त सावधानी बरते।
