अदाणी पर बिफरा अमेरिका, कार्गो को नवी मुंबई एयरपोर्ट ट्रांसफर करने का किया विरोध; कहा- हो रहा संधि का उल्लंघन
अमेरिका ने गौतम अदाणी के एयरपोर्ट बिजनेस को लेकर आपत्ति जताई है। अदाणी ग्रुप कार्गो कैरियर को मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट कर रहा है, जिसका अमेरि ...और पढ़ें

अदाणी पर बिफरा अमेरिका, कार्गो को नवी मुंबई एयरपोर्ट ट्रांसफर करने का किया विरोध; कहा- हो रहा संधि का उल्लंघन
नई दिल्ली। अमेरिका ने गौतम अदाणी के एयरपोर्ट बिजनेस (Adani Airport Business) को लेकर खरी-खरी सुनाई है। दरअसल, अदाणी ग्रुप कार्गो कैरियर को मुंबई से बाहर शिफ्ट कर रहा है। इसी को लेकर अमेरिकी ने नाराजगी जताई। अमेरिका, कार्गो कैरियर को मुंबई के बाहर नए एयरपोर्ट पर ले जाने की कोशिश का विरोध कर रहा है। इसकी जानकारी मामले से जुड़े कुछ परिचित लोगों ने दी।
उनके अनुसार अमेरिकी परिवहन विभाग ने मार्च में भारत के एविएशन मंत्रालय को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में अदाणी ग्रुप द्वारा नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट किए जा रहे कार्गो कैरियर की योजना का विरोध किया गया।
अमेरिकी परिवहन विभाग ने भारत के एविएशन मंत्रालय को लिखा पत्र
अमेरिकी परिवहन विभाग ने मार्च के महीने में भारत के एविएशन मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा था कि गौतम अदाणी के अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा मालवाहक विमानों को दूसरी जगह ले जाने का प्रयास द्विपक्षीय हवाई परिवहन समझौते (Air Transport Agreement) का उल्लंघन है।
नाम न बताने की शर्त पर इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि United States Department of Transportation ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी विमानन कंपनियों को ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया तो वह इस संधि के तहत जवाबी कार्रवाई करने पर विचार कर सकता है। यानी अगर गौतम अदाणी मालवाहक जहाजों को मुंबई एयरपोर्ट की बजाए नवीं मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराते हैं तो अमेरिका का परिवहन विभाग इस पर एक्शन ले सकता है।
अदाणी ने मालवाहक कंपनियों को दिए थे ये निर्देश
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने लॉजिस्टिक कंपनियों को कहा था कि वे अगस्त 2026 से मई 2027 तक नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट हो जाएं। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया कि इस समय मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे मरम्मत का काम चल रहा है।
खबरें और भी
अदाणी एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "मरम्मत के काम से जिसमें टैक्सीवे-E और रैपिड एग्जिट टैक्सीवे को चालू करना भी शामिल है। माल संभालने की क्षमता पर अस्थायी रूप से लगभग 25% असर पड़ेगा। इसे संभालने के लिए, मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेटर ने "चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ानों को चरणबद्ध और सीमित तरीके से नवी मुंबई में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया है।"
अदाणी चलाते हैं मुंबई के दोनों एयरपोर्ट
आपको बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai’s Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) का प्रबंधन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) द्वारा किया जाता है। यह अदाणी ग्रुप और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का ज्वाइंट वेंचर है। MIAL में अदाणी ग्रुप की अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) की 74% हिस्सेदारी है, जबकि शेष 26% हिस्सेदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के पास है।