सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JP Associates खरीदने के बाद क्या Yamuna expressway भी वेदांता का हो जाएगा, दूर कर लें दुविधा

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 08:43 PM (IST)

    रियल एस्टेट सीमेंट और पावर सेक्टर की कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) को अब वेदांता ग्रुप ने 17000 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। जेपी एसोसिएट् ...और पढ़ें

    रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स 2000 के दशक की उभरती हुई कंपनियों में से एक थी।
    रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स 2000 के दशक की उभरती हुई कंपनियों में से एक थी।

    नई दिल्ली। रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स 2000 के दशक की उभरती हुई कंपनियों में से एक थी। सीमेंट, पावर सेक्टर और निर्माण तक, कंपनी ने तेजी बढ़त हासिल की। भारत के प्रमुख प्रोजेक्ट में बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लिया। लेकिन यह पहले दिवालिया हुई और बिक चुकी है। वेदांता समूह ने JP Associates को 17,000 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

    इस समय यमुना नदी पर बाढ़ (Yamuna Flood) की चर्चा है लेकिन इस नदी यमुना के नाम पर बना यमुना एक्सप्रेस को जयप्रकाश एसोसिएट्स ने ही बनाया था। अब चूंकी वेदांता समूह ने JP एसोसिएट्स को खरीद लिया है ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या यमुना एक्सप्रेस भी वेदांता का हो जाएगा...

    जवाब है नहीं। जेपी समूह की कंपनी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को पहले ही दिवाला प्रक्रिया के माध्यम से मुंबई की सुरक्षा समूह (Suraksha Group) ने खरीद लिया था। सुरक्षा ग्रुप के मालिक सुधीर वालिया हैं। वह सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के को-फाउंडर भी हैं।

    जेपी ग्रुप की अन्य कंपनियां

    होटल रिजॉर्ट वाली कंपनियां 

    संपत्ति का नाम स्थान संख्या
    जेपी वसंत कॉन्टिनेंटल, दिल्ली दिल्ली 119
    जेपी सिद्धार्थ, दिल्ली दिल्ली 102
    जेपी ग्रीन्स गोल्फ रिजॉर्ट एंड स्पा ग्रेटर नोएडा 170
    जेपी पैलेस और कन्वेंशन सेंटर, आगरा आगरा 341
    जेपी रेजीडेंसी मैनर, मसूरी मसूरी 135

    इंजीनियरिंग कंपनियां

    खबरें और भी

    परियोजना का नाम स्थान/प्रकार क्षमता/विवरण
    नईगढ़ी I और II सिंचाई परियोजना मध्य प्रदेश सिंचाई
    अलीमिनेती माधव रेड्डी परियोजना तेलंगाना सिंचाई सुरंगें
    पलामुरु रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना तेलंगाना लिफ्ट सिंचाई
    नैटवार मोरी जलविद्युत परियोजना उत्तराखंड 60 मेगावाट जलविद्युत
    पुनात्सांगछू-II जल विद्युत परियोजना भूटान 1020 मेगावाट जल विद्युत
    अरुण-3 जलविद्युत परियोजना नेपाल 900 मेगावाट जलविद्युत

    जेपी ने बनाया यमुना एक्सप्रेस वे

    जेपी ग्रुप ने साल 2003 में एक बड़ा प्रोजेक्ट नोएडा और आगरा को जोड़ने का हासिल किया। इसके बाद 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) बना डाला। यूपी सरकार ने 2001 में इस प्रोजेक्ट की कल्पना की थी।

    यमुना एक्सप्रेस वे का विकास जेपी समूह ने प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (PPP) के जरिए किया था। यमुना एक्सप्रेस वे का औपचारिक उद्घाटन 9 अगस्त, 2012 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया और इसे जनता के लिए खोल दिया। इसे बनाने में कुल करीब 13,000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

    यह भी पढ़ें: ₹17 हजार करोड़ की शॉपिंग में वेदांता को क्या-क्या मिलेगा? JP Associates की संपत्तियां गिनते थक जाएंगे