विजय माल्या ने बनवाया था 'आसमान में महल', पर कभी नहीं रख पाया कदम; 40000 sq ft के आशियाने में हेलीपैड और इन्फिनिटी पूल
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने खुद को बेगुनाह बताते हुए दावा किया है कि उसे कानूनी तौर पर यूके छोड़ने ...और पढ़ें
-1788936978345_m.webp)
विजय माल्या के पेंटहाउस का मालिक कौन?
HighLights
माल्या ने खुद को बेगुनाह बताया, यूके छोड़ने पर रोक
बेंगलुरु में 40,000 वर्ग फुट का आलीशान पेंटहाउस
पेंटहाउस जब्त, कभी माल्या का ड्रीम होम था
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने खुद को बेगुनाह बताया है और दावा किया है कि उसे कानूनी तौर पर UK छोड़ने से रोका गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में माल्या ने दावा किया है कि भारत सरकार ने उसके साथ बहुत अन्याय किया है।
उसने X पर पोस्ट में कहा, "जो लोग कहते हैं कि मैं एक भगोड़ा हूं जो भारत आने से मना कर रहा है, कृपया जान लें कि मैं 1992 से यूनाइटेड किंगडम का परमानेंट रेजिडेंट हूं और अभी कानूनी तौर पर इस देश से बाहर जाने पर रोक है। यह सब भारत सरकार के पोस्टर बॉय एक्शन से शुरू हुआ, जिन्होंने मेरे मामले में बहुत अन्याय किया है।"
एक समय पर माल्या की भारत में तूती बोलती थी। कई सेक्टर्स में उसका कारोबार फैला था और उसका एक पेंटहाउस भी काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें वो कभी जा ही नहीं पाया। आज हम आपको यहां उसी पेंटहाउस के बारे में बताएंगे।
इस टावर में है पेंटहाउस
जिस पेंटहाउस की हम बात कर रहे हैं, वो बेंगलुरु में मौजूद प्रेस्टीज किंगफिशर टावर्स में है। इन टावर्स को प्रेस्टीज ग्रुप और विजय माल्या की तब यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड के बीच एक जॉइंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया गया था।
विजय माल्या ने 4.5 एकड़ के उस प्लॉट पर दो-लेवल वाला रूफटॉप पेंटहाउस बनाने की योजना बनाई थी, जहाँ कभी उसका पुश्तैनी घर हुआ करता था।
आज कितनी हो सकती है कीमत?
इस पेंटहाउस की कीमत 2018 में 2 करोड़ डॉलर आंकी गयी थी, जो आज के 190 करोड़ रुपये बनते हैं। 2018 में प्रेस्टीज किंगफिशर टावर्स बनकर तैयार हुई थी। प्रेस्टीज किंगफिशर टावर्स के अलग-अलग अपार्टमेंट विभिन्न लोगों के पास हैं। इनमें कई मशहूर हस्तियां और बिजनेस लीडर्स शामिल हैं।
मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिल्डिंग पर सबसे ऊपर मौजूद मशहूर "स्काई मैंशन" पेंटहाउस विजय माल्या और उससे जुड़ी कानूनी कार्रवाइयों के कारण खाली है, जिसे कभी उसका ड्रीम होम माना जाता था।
पेंटहाउस की क्या-क्या है विशेषताएं?
स्काई मैंशन' 40,000 स्क्वायर फीट में फैला है, जो व्हाइट हाउस जैसा दिखता है। इसमें हेलीपैड, इन्फिनिटी पूल, प्राइवेट लिफ्ट और छत पर बने सुंदर गार्डन शामिल हैं। यह बनकर तैयार हो गया था, लेकिन आर्थिक और लीगल एक्शन के बीच माल्या के भारत छोड़ने के बाद से यह मैंशन खाली पड़ा है। तब से भारत सरकार ने इस प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है।
प्रेस्टीज किंगफिशर टावर्स के बारे में
प्रेस्टीज किंगफिशर टावर्स बेंगलुरु के अशोक नगर में प्रेस्टीज एस्टेट्स का एक लग्जरी अपार्टमेंट टाउनशिप है। यह प्रोजेक्ट 4.11 एकड़ में फैला है और इसमें G+34 मंजिलें हैं। इसे रेगुलेटरी अथॉरिटीज से मंजूरी भी मिली हुई है।
