छोड़ी ₹1 करोड़ की नौकरी, फिर 10 हजार पर करना पड़ा गुजारा; फेल स्टार्टअप से ऐसे मिला ₹4000 Cr का बिजनेस आइडिया
विनीता सिंह (Vineeta Singh Success Story) ने 1 करोड़ रुपये की नौकरी का प्रस्ताव ठुकराकर अपना व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए ...और पढ़ें

शुगर कॉस्मेटिक्स की कामयाबी से पहले विनीता सिंह के दो स्टार्टअप हुए थे फेल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अगर आपकी 10 लाख रुपये की जॉब लग जाए, तो कैसा रहेगा? शायद आपकी खुशी का ठिकाना न रहे। मगर हर व्यक्ति के लिए खुशी और सफलता का पैमाना एक जैसा नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि एक महिला ने 10 लाख रुपये नहीं, बल्कि 1 करोड़ रुपये की नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया, क्योंकि उन्हें अपना कारोबार शुरू करना था। ये कहानी है विनीता सिंह (Vineeta Singh Success Story) की, जिन्हें अपनी एमबीए पूरी करने के बाद 1 करोड़ रुपये की जॉब ऑफर हुई, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।
पहले दो स्टार्टअप हुए फेल
विनीता प्रीमियम मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स कंपनी शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ और को-फाउंडर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज इस कंपनी की वैल्यू 4000 करोड़ रुपये है, मगर विनीता का सफर चुनौतियां भरा रहा है। उनके दो स्टार्टअप भी नाकाम रहे। मगर बेहतर प्लानिंग से उन्हें सफलता भी मिली।
किसने दिया था जॉब ऑफर?
1983 में गुजरात के आणंद जिले में जन्मीं विनीता पढ़ाई-लिखाई में अच्छी थीं। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से शुरुआती शिक्षा के बाद विनीता ने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक और फिर आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए कम्प्लीट की।
इसके बाद मात्र 23 साल की उम्र में विनीता को 1 करोड़ रुपये की जॉब का ऑफर मिला। ये ऑफर उन्हें एक इनवेस्टमेंट बैंक से मिला था। मगर उनका इरादा अपना कारोबार शुरू करने का था। लिहाजा उन्होंने जॉब ऑफर छोड़कर मुंबई आने का फैसला किया।
करनी पड़ी 10 हजार की नौकरी
एक समय था जब विनीता को सालाना 1 करोड़ रुपये की नौकरी मिल रही थी, मगर फिर उन्हें बुरे वक्त में 10 हजार रुपये मंथली की नौकरी भी करनी पड़ी। उन्होंने बैकग्राउंड वेरिफिकेशन कंपनी Quetzal शुरू, जो असफल रही। फिर 2012 में ब्यूटी सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म Fab Bag शुरू किया।
Fab Bag भी असफल रहा, मगर इससे विनीता को ब्यूटी मार्केट को समझने का मौका मिला। फिर 3 साल बाद उन्होंने 2015 में शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की। ये कंपनी उन्होंने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर शुरू की।
खबरें और भी
कैसे किया बिजनेस को प्रमोट?
विनीता की कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अपनी कंपनी के ऐप के जरिए शुगर कॉस्मेटिक्स का प्रचार किया। कंपनी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अपने प्रोडक्ट बेचे। फिर इसने रिटेल मार्केट में एंट्री की। इसी के जरिए कंपनी का विस्तार होता गया, जो आज 4000 करोड़ रुपये की वैल्यू वाली कंपनी है।