सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vishnu Prakash के आईपीओ को निवेशकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स, पहले दिन करीब 3 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब

    By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 08:10 PM (IST)

    Vishnu Prakash IPO आज शेयर बाजार में Vishnu Prakash का आईपीओ निवेशकों के लिए खुल गया है। आपको बता दें कि कंपनी का आईपीओ 28 अगस्त 2023 तक निवेशकों के ल ...और पढ़ें

    Vishnu Prakash के आईपीओ को निवेशकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स
    Vishnu Prakash के आईपीओ को निवेशकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स

    HighLights

    1. आज Vishnu Prakash का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला है।
    2. कंपनी का आईपीओ 28 अगस्त तक खुला रहेगा।
    3. अगले महीने कंपनी का आईपीओ बाजार में लिस्ट होगा।

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) फर्म विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड की आईपीओ को गुरुवार को सदस्यता के पहले दिन 3.77 गुना अभिदान मिला। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 308.88 करोड़ रुपये के सार्वजनिक निर्गम को 2,19,30,000 शेयरों के मुकाबले 8,27,14,500 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

    किसने कितनी बोलियां लगाई

    कंपनी के आईपीओ में गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 6.26 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के हिस्से को 4.88 गुना अभिदान मिला। योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) की श्रेणी को 5 प्रतिशत अभिदान मिला।

    आईपीओ में बिना ऑफर फॉर सेल (OFS)के 3,12,00,000 इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू है। ऑफर के लिए मूल्य सीमा 94-99 रुपये प्रति शेयर है।

    विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया ने बुधवार को बताया कि उसने एंकर निवेशकों से 92 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

    आईपीओ का उद्देश्य

    कंपनी का आईपीओ नए निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग पूंजीगत उपकरण खरीदने और कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करेगा। इसके अलावा शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

    जोधपुर स्थित विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड कंपनी के पास नौ राज्यों में चल रही परियोजनाओं के साथ, केंद्र और राज्य सरकारों के लिए प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के डिजाइन और निर्माण का अनुभव है। चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स और पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स इस ऑफर के प्रबंधक हैं। इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।