सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वॉरेन बफे के नाम एक और कीर्तिमान, बर्कशायर हैथवे को बनाया ट्रिलियन डॉलर कंपनी

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 08:13 PM (IST)

    वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे के शेयर 2024 में 30 फीसदी बढ़े हैं जबकि अमेरिकी इंडेक्स SP 500 ने इस दौरान सिर्फ 18 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल बर्कशा ...और पढ़ें

    वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे के शेयर 2024 में 30 फीसदी बढ़े हैं।
    वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे के शेयर 2024 में 30 फीसदी बढ़े हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी अरबपति और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। यह 1 अरब ट्रिलियन यानी 1 हजार अरब डॉलर से अधिक बाजार हैसियत वाली पहली नॉन-टेक कंपनी बन गई है। इस साल अब तक बर्कशायर हैथवे के शेयरों में 30 फीसदी का उछाल आया है, जिसकी बदौलत वॉरेन बफे की कंपनी का मार्केट कैप ट्रिलियन डॉलर के पार हो गया।

    अमेरिकी इंडेक्स से ज्यादा रिटर्न

    वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे के शेयर 2024 में 30 फीसदी बढ़े हैं, जबकि अमेरिकी इंडेक्स S&P 500 ने इस दौरान सिर्फ 18 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल बर्कशायर हैथवे की बाजार हैसियत में 200 अरब डॉलर से इजाफा हुआ है। यह कंपनी के इतिहास में अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन है।

    हालांकि, Nvidia जैसी टेक जॉयंट के मुकाबले बर्कशायर हैथवे का प्रदर्शन काफी कमतर है। उसका मार्केट कैप करीब 2 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ा है। लेकिन, टेक कंपनियों के दबदबे वाले शेयर मार्केट में बर्कशायर हैथवे की उपलब्धि कम नहीं। अभी ट्रिलियन डॉलर कंपनी बनने का दायरा अल्फाबेट, मेटा प्लेटफॉर्म्स और एनवीडिया जैसी टेक कंपनियों तक ही सीमित था।

    बर्कशायर हैथवे का इतिहास

    बर्कशायर हैथवे पहले एक कपड़ा बनाने वाले कंपनी थी। निवेश की दुनिया में किवंदती बन चुके वॉरेन बफे ने इसे अपने साझेदार चार्ली मंगर के साथ खरीदा और एक विशाल कारोबारी साम्राज्य में बदल दिया। चार्ली मंगर का पिछले के साथ नवंबर में 99 साल की उम्र में निधन हो गया।

    खबरें और भी

    बर्कशायर हैथवे का मार्केट कैप 1965 से 2023 तक 20 फीसदी सालाना की दर से बढ़ा। यह S&P 500 के औसत सालाना रिटर्न से तकरीबन दोगुना है। इस निरंतर वृद्धि ने बफे को निवेश की दुनिया का बेताज बादशाह बना दिया। दुनियाभर के निवेशक उनके नक्शेकदम पर चलने लगे।

    यह भी पढ़ें : AI और न्यू एनर्जी अब रिलायंस का नया मंत्र, आम आदमी के लिए तकनीक सुलभ करने पर रहेगा फोकस