यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कम समय के निवेश में होगा तगड़ा मुनाफा, SBI की सर्वोत्तम स्कीम में इन ग्राहकों को मिल रहा ज्यादा का फायदा
क्या आप जानते हैं देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए कम समय के निवेश वाली योजनाएं भी पेश करता है। यानी अगर आप अपना पैसा 1 ...और पढ़ें

HighLights
- 1 या 2 साल के निवेश के लिए SBI को चुन सकते हैं।
- SBI अपने ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम स्कीम चला रहा है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिटायरमेंट हो चुका है और अभी-अभी पीएफ का पैसा आया है तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। यह किसी बेहतर जगह निवेश का मौका हो सकता है।
क्या आप जानते हैं देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए कम समय के निवेश वाली योजनाएं भी पेश करता है।
यानी अगर आप अपना पैसा 1 या 2 साल से ज्यादा निवेश नहीं करना चाहते हैं तो एसबीआई की एक खास योजना आपके लिए ही है।
क्या है SBI Sarvottam Scheme

दरअसल, हम यहां एसबीआई की सर्वोत्तम स्कीम (SBI Sarvottam Scheme) की बात कर रहे हैं। इस स्कीम में सीनियर सिटिजन ग्राहकों को ज्यादा ब्याज का फायदा मिलता है।
निवेश 1 साल या दो साल के लिए किया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश के बाद पैसा तय समय के बाद ही निकाला जा सकता है।
SBI Sarvottam Scheme में कितना कर सकते हैं निवेश
एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम में ग्राहक 1 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये का निवेश कर सकते हैं।
हालांकि, ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा का निवेश करने पर ब्याज की अलग दर ऑफर की जाती है।
निवेश की राशि (1 करोड़ रुपये से ज्यादा और 2 करोड़ रुपये से कम)
- 1 साल के लिए निवेश करते हैं तो सीनियर सिटिजन ग्राहकों के लिए ब्याज की दर 7.60 प्रतिशत और सालाना यील्ड 7.82 प्रतिशत है।
- 2 साल के लिए निवेश करते हैं तो सीनियर सिटिजन ग्राहकों के लिए ब्याज की दर 7.90 प्रतिशत और सालाना यील्ड 8.14 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ेंः FY25 की तीसरी तिमाही में Repo Rate में कटौती की उम्मीद, RBI के सामने चुनौती होगी नकदी प्रबंधन : SBI Research
