सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nvidia Stock में बड़ी गिरावट, एक ही दिन में वॉरेन बफेट के कैश रिजर्व जितना घटा मार्केट कैप

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 02:32 PM (IST)

    Nvidia Corp के शेयर गिरने से को-फाउंडर और सीईओ जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) को भी झटका लगा है। उनकी संपत्ति में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। मंगलवा ...और पढ़ें

    अमेरिका में कई आर्थिक आंकड़े मंदी का संकेत दे रहा है।
    अमेरिका में कई आर्थिक आंकड़े मंदी का संकेत दे रहा है।

    HighLights

    1. Nvidia का शेयर 9.53 फीसदी गिरकर 108 डॉलर पर बंद हुआ।
    2. एआई को लेकर अमेरिकी निवेशकों का नजरिया बदल रहा है।
    3. चिपमेकर इंटेल के शेयरों में भी करीब 9 फीसदी की गिरावट आई।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Nvidia Corp के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट (Nvidia Share Price Down) आई। यह 9.53 फीसदी गिरकर 108.00 डॉलर पर बंद हुआ। इससे एनवीडिया के मार्केट कैप में रिकॉर्ड 279 अरब डॉलर (23.42 लाख करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। यह तकरीबन वॉरेन बफेट के मौजूदा कैश भंडार के बराबर है। इससे पहले किसी भी अमेरिकी कंपनी का मार्केट कैप एक दिन में इतना नहीं घटा था।

    एनवीडिया के शेयरों में गिरावट क्यों आई?

    अमेरिका में कई आर्थिक आंकड़े मंदी का संकेत दे रहा है। साथ ही, निवेशकों के सिर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का खुमार भी उतरता दिख रहा है। इससे निवेशकों का जोर बिकवाली पर अधिक है। एनवीडिया के तिमाही नतीजे काफी अच्छे थे। फिर भी निवेशकों के मन में यह डर है कि एआई स्टॉक अब अपनी पूरी ताकत दिखा रहे हैं और यहां से उनके ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है।

    AI पर निवेशकों का बदल रहा नजरिया

    एनवीडिया के शेयरों ने जुलाई में अपना ऑल टाइम हाई लेवल बनाया था। तब से इसके शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। इससे जाहिर होता है कि एआई को लेकर निवेशकों का नजरिया बदल रहा है। PHLX Semiconductor Sector में 7.75% की गिरावट आई। यह 2020 के बाद से सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है। PHLX सेमीकंडक्टर सेक्टर इंडेक्स मुख्य रूप से सेमीकंडक्टर्स के डिजाइन, वितरण, निर्माण और बिक्री में शामिल 30 सबसे बड़ी अमेरिकी कंपनियों से बना है। इंटेल के शेयरों में भी करीब 9 फीसदी की गिरावट आई।

    Nvidia के सीईओ की दौलत भी घटी

    Nvidia Corp के शेयर गिरने से को-फाउंडर और सीईओ जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) को भी झटका लगा है। उनकी संपत्ति में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को हुआंग की कुल संपत्ति में तकरीबन 10 अरब डॉलर घट गई। अब यह 94.9 अरब डॉलर है। साल 2016 से हुआंग की नेटवर्थ का आंकड़ा उपलब्ध है। इससे पहले उनकी दौलत एक दिन में इतना ज्यादा कभी कम नहीं हुई थी।

    खबरें और भी

    क्या अमेरिका में मंदी आने वाली है?

    अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग एक्विटीज लगातार सुस्त बनी हुई हैं। बेरोजगारी ने भी सरकार की चिंता बढ़ाई है। हालांकि, अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कटौती का संकेत देकर निवेशकों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है। अब निवेशकों का ध्यान शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी रोजगार के डेटा पर है। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। Dow Jones Industrial Average 1.51 फीसदी और Nasdaq Composite 3.26 फीसदी गिरा था।

    यह भी पढ़ें : कभी बिकने की कगार पर था गूगल, याहू ने खरीदने से क्यों किया मना?