सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत से क्या-क्या मंगाता है चीन? साल 2024 में खूब खरीदी मछली, नमक, चाय-कॉफी, मसाले, सीमेंट और कपास

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 11:05 AM (IST)

    चीन भारत से कई चीजें मंगाता है। साल 2024 में चीन ने भारत से जो चीजें सबसे अधिक मंगाईं उनमें मछली नमक चाय-कॉफी मसाले सीमेंट और कपास शामिल हैं। इन चीजों ...और पढ़ें

    भारत से कौन सी चीजें खरीदता है चीन
    भारत से कौन सी चीजें खरीदता है चीन

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi China Visit) सात वर्षों के बाद पहली बार शनिवार को चीन पहुंचे, जहां वह महत्वपूर्ण एससीओ शिखर सम्मेलन (SCO Summit) में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री एक सितंबर तक चीन में रहेंगे और उनकी चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। दोनों नेता भारत-चीन आर्थिक संबंधों पर बातचीत और आपसी संबंधों को और सामान्य बनाने के लिए कदमों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

    पीएम मोदी का चीनी दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ (Trump Tarrifs) लगा दिया है और भारत अपने सामानों के निर्यात के लिए नए बाजारों पर फोकस कर रहा है। आइए जानते हैं चीन पहले से ही भारत से क्या-क्या खरीदता है।

    साल 2024 में चीन ने कितना सामान खरीदा

    इंटरनेशनल ट्रेड पर संयुक्त राष्ट्र COMTRADE डेटाबेस के अनुसार, साल 2024 के दौरान भारत ने चीन को 18 अरब डॉलर का सामान भेजा। ये भारतीय करेंसी में करीब 1.59 लाख करोड़ रु बनते हैं। चीन ने पिछले साल भारत से जो चीज सबसे ज्यादा मंगाई वो है अयस्क लावा और राख (Ores slag and ash)। चीन ने 3.54 अरब डॉलर का अयस्क लावा और राख मंगाई।

    और क्या-क्या खरीदा चीन ने

    • कार्बनिक रसायन : 1.47 अरब डॉलर
    • इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट : 1.37 अरब डॉलर
    • मशीनरी, परमाणु रिएक्टर, बॉयलर : 1.24 अरब डॉलर
    • मछली, क्रस्टेशियन, मोलस्क, जलीय अकशेरुकी (Invertebrate) : 1.15 अरब डॉलर
    • नमक, गंधक, मिट्टी, पत्थर, प्लास्टर, चूना और सीमेंट : 1.13 अरब डॉलर
    • पशु, वनस्पति वसा और तेल, क्लीवेज प्रोडक्ट : 867.96 मिलियन डॉलर
    • मोती, कीमती पत्थर, धातु, सिक्के : 866.92 मिलियन डॉलर
    • कॉफी, चाय, मेट और मसाले : 673.74 मिलियन डॉलर
    • बर्ड स्किन, पंख, कृत्रिम फूल, मानव बाल : 491.55 मिलियन डॉलर
    • कपास : 470.26 मिलियन डॉलर
    • तांबा : 443.29 मिलियन डॉलर

    ये भी पढ़ें - क्या होता Mutual Fund NFO? इसमें निवेश करना कितना जोखिम भरा; IPO से मिलता-जुलता होता है ये ऑप्शन

    खबरें और भी

    प्लास्टिक, एल्युमीनियम और मिनरल फ्यूल्स

    ऊपर बताई गई चीजों के अलावा भी चीन ने पिछले साल भारत से बहुत साले प्रोडक्ट्स मंगाए। इनमें प्लास्टिक, एल्युमीनियम और मिनरल फ्यूल्स के अलावा तेल, आयरन एंड स्टील, दवा उत्पाद, जूते, गैटर और इसी तरह की अन्य वस्तुएँ, खाद्य सब्जियाँ और कुछ जड़ें और कंद, पशु चारा, अकार्बनिक रसायन और रबड़ शामिल हैं।