सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इमरजेंसी से 6 साल पहले भारत के नोट पर आए थे महात्मा गांधी, फिर 27 साल बाद लगी 'परमानेंट मुहर'

    Updated: Wed, 01 Oct 2025 03:35 PM (IST)

    नोटों पर महात्मा गांधी (Gandhi Jayanti 2025) की फोटो हमेशा से नहीं थी। गांधी जी की फोटो करेंसी नोटों पर आजादी के काफी बाद छपनी शुरू हुई। गांधी जी की त ...और पढ़ें

    पहली बार कब महात्मा गांधी की फोटो करेंसी नोटों पर छपी थी
    पहली बार कब महात्मा गांधी की फोटो करेंसी नोटों पर छपी थी

    नई दिल्ली। भारत के करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी (Gandhi Jayanti 2025) की फोटो होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि देश की आजादी के फौरन बाद ही गांधी जी की फोटो करेंसी नोटों पर छपनी शुरू नहीं हुई थी। बल्कि गांधी जी की तस्वीर को पहले तो तत्कालीन स्वतंत्र भारत की करेंसी के चेहरे के रूप में अस्वीकार कर दिया गया था। साथ ही नोटों के लिए सारनाथ स्थित सिंह स्तंभ को चुना गया।

    गांधी जी की फोटो करेंसी नोटों पर न लगाने का फैसला तब हुआ जब दुनिया भर के कई देशों ने अपने फाउंडिंग फादर्स की तस्वीरें अपने करेंसी नोटों पर लगाकर उन्हें सम्मान दे दिया था। इनमें अमेरिका में जॉर्ज वाशिंगटन शामिल हैं। फिर कब गांधी जी की फोटो करेंसी नोटों पर आई, आइए आपको बताते हैं।

    हीराकुंड बांध और आर्यभट्ट सैटेलाइट

    15 अगस्त 1947 को औपनिवेशिक शासन से भारत को स्वतंत्रता मिली। मगर भारत 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना। वहीं पहला 1 रुपए का नोट 1949 (History of Indian Currency) में जारी किया गया।

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट के अनुसार 1950 और 60 के दशक में जो भारतीय नोट जारी किए जाते थे, उन पर बाघ और हिरण जैसे राजसी जानवरों, हीराकुंड बांध और आर्यभट्ट सैटेलाइट जैसे इंडस्ट्रियल प्रोग्रेस के प्रतीक और बृहदेश्वर मंदिर की तस्वीरें छपी होती थीं।

    पहली बार कब छपी गांधी जी की तस्वीर

    गांधीजी का फोटो पहली बार 1969 में उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर किसी करेंसी नोट पर छापा गया था। उनकी जो फोटो थी, उसमें वे सेवाग्राम आश्रम की पृष्ठभूमि में बैठे हुए थे। इसके बाद सन 1987 में गांधी जी का फोटो नए छपे ₹500 के नोट पर फिर से दिखाई दिया। उस समय तत्कालीन राजीव गांधी सरकार ने इस नोट को जारी किया था।

    खबरें और भी

    इसके बाद आरबीआई ने सन 1996 में महात्मा गांधी सीरीज शुरू की और तब से सभी भारतीय करेंसी नोटों पर उनकी तस्वीर स्थायी रूप से छपती आ रही है। 

    कई बार फोटो हटाने की उठी मांग

    कई बार नोट बदले गए और कई बार गांधी जी की फोटो नोटों पर से हटाने की माँग उठई, मगर महात्मा गांधी का चेहरा नोटों से कभी नहीं हटा। कई बार नोटों पर सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और यहाँ तक कि लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीरें लगाने की मांग उठी, मगर सरकार ने इन्हें नहीं माना।

    ये भी पढ़ें - RBI MPC Meeting 2025: आरबीआई ने 5.5% पर बरकरार रखी रेपो रेट, नहीं घटेगी आपकी EMI: IPO निवेशकों के लिए खुशखबरी