सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2 सदी पहले किसने बनाया White House, जहां होते हैं दुनिया को हिलाने वाले फैसले, आज के हिसाब से कितने रुपये हुए खर्च

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 12:47 PM (IST)

    व्हाइट हाउस वाशिंगटन डी.सी. में स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यस्थल है। इसका निर्माण 1792 में शुरू हुआ और 1800 में पूरा हुआ। इसे आ ...और पढ़ें

    किसने और कितने में बनाया था व्हाइट हाउस
    किसने और कितने में बनाया था व्हाइट हाउस

    नई दिल्ली। व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और वर्कप्लेस है। यह वाशिंगटन, डी.सी. में 1600 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू एनडब्ल्यू में स्थित है। यहीं पर अमेरिकी राष्ट्रपति बड़े-बड़े फैसले लेते हैं, जिनमें से कई फैसलों का असर दुनिया पर पड़ता है। जैसे कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ से जुड़े फैसले, जिनसे पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है।

    पर क्या आप जानते हैं कि व्हाइट हाउस को कब, किसने और कितनी लागत से बनाया था? आइए जानते हैं।

    कब से कब तक चला कंस्ट्रक्शन

    व्हाइट हाउस की आधारशिला 13 अक्टूबर, 1792 को रखी गई थी, जबकि ये सन 1800 में बनकर तैयार हुआ था। यानी इसे बनकर तैयार हुए 225 साल हो चुके हैं। व्हाइट हाउस का डिजाइन आयरिश मूल के आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने तैयार किया था। इसके बाद कई कॉन्ट्रैक्टर्स ने इसे बनाने में भूमिका निभाई। 

    कितनी आई लागत

    रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाइट हाउस को बनाने में तब 232,371 डॉलर खर्च हुए थे, जो साल 2025 में 43,91,100 डॉलर या करीब 38.25 करोड़ रु बनते हैं। व्हाइट हाउस की ओनरशिप अमेरिका की फेडरल सरकार के पास है।

    ये भी पढ़ें - Vikram Solar IPO GMP: खुल गया विक्रम सोलर का आईपीओ, जीएमपी है शानदार, 4 ब्रोकरेज फर्म ने दी Subscribe रेटिंग

    क्या हैं व्हाइट हाउस की खासियतें

    व्हाइट हाउस में छह मंजिलें और 55,000 वर्ग फुट का फ्लोर, 132 कमरे और 35 बाथरूम, 412 दरवाजे और 147 खिड़कियां हैं। इसमें 28 फायरप्लेस, आठ सीढ़ियां, तीन लिफ्ट, 5 फुलटाइम शेफ, एक टेनिस कोर्ट, एक बॉलिंग एली और एक मूवी थियेटर भी है।

    खबरें और भी

    यहां पर एक जॉगिंग ट्रैक और एक स्विमिंग पूल शामिल हैं।

    और क्या-क्या हैं इस बिल्डिंग की खासियतें

    रेसिडेंस बिल्डिंह के स्टेट फ्लोर में ईस्ट रूम, ग्रीन रूम, ब्लू रूम, रेड रूम, स्टेट डाइनिंग रूम, फैमिली डाइनिंग रूम, क्रॉस हॉल, एंट्रेंस हॉल और सीढ़ियाँ शामिल हैं। ग्राउंड फ्लोर पर डिप्लोमैटिक रिसेप्शन रूम, मैप रूम, चाइना रूम, वर्मील रूम, लाइब्रेरी, मुख्य रसोईघर और अन्य ऑफिस हैं।