सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Richest Persons: अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव, घड़ी के मालिक से छिना नंबर 1 का ताज; इस लड़के ने सबको चौंकाया

    Updated: Sat, 11 Oct 2025 04:01 PM (IST)

    UP Richest Persons: हुरुन इंडिया की नई लिस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अमीरों की सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। नोएडा के आदित्य खेमका 35,140 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

    UP Richest Persons: यूपी की टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, घड़ी के मालिक से छिना नंबर वन का ताज

    UP Richest Persons: यूपी की टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, घड़ी के मालिक से छिना नंबर वन का ताज

    नई दिल्ली। हुरुन इंडिया की लिस्ट आने के बाद उत्तर प्रदेश के अमीरों की लिस्ट में बलट उलटफेर देखने को मिला है। पिछले लिस्ट के अनुसार नई लिस्ट में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। आज के इस लेख में हम आपको यूपी के टॉप अमीरों (UP Richest Persons) के बारे में बताएंगे कि आखिर कौन यूपी की टॉप 5 सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

    यह भी पढ़ें- इस 12th Pass लड़के की वजह से अरबपतियों की लिस्ट में आया प्रयागराज का नाम, दौलत 14 हजार करोड़ के पार

    कानपुर के घड़ी समूह के मुरलीधर ज्ञानचंदानी इस सूची में पिछले साल नंबर वन पर थे। लेकिन अब उनका नंबर वन का ताज छिन गया है। ये ताज किसी और के हाथ लग गया है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन हैं जिन्होंने मुरलीधर ज्ञानचंदानी को पछाड़कर यूपी के सबसे अमीर शख्स का ताज अपने नाम किया।

    कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति?

    हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार इस बार यूपी के सबसे अमीर शख्स का खिताब नोएडा के आदित्य खेमका को गया है। उनकी कंपनी आदित्य इन्फोटेक लगातार अच्छी ग्रोथ कर रही है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक आदित्य खेमका की नेट वर्थ 35,140 करोड़ रुपये है। उनकी कंपनी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। पहले यूपी के सबसे अमीर व्यक्ति मुरलीधर ज्ञानचंदानी थे। उनकी नेटवर्थ 15800 करोड़ रुपये थी। लेकिन अब वह पिछड़ गए हैं। मुरली ज्ञानचंदानी की नेटवर्थ कम होकर 8,880 करोड़ रुपये रह गई है।

    TOP 5 UP Richest Persons 2025
    रैंक नाम कुल संपत्ति (करोड़ में) कंपनी किस शहर से
    1 आदित्य खेमका 35,140 आदित्य इन्फोटेक नोएडा
    2 अलख पांडे 14,520 फिजिक्सवाला प्रयागराज
    3 सचिन अग्रवाल 11,320 पीटीसी इंडस्ट्रीज लखनऊ
    4 मुरलीधर ज्ञानचंदानी 8,880 घड़ी समूह कानपुर
    5 बिमल ज्ञानचंदानी 5,920 घड़ी समूह कानपुर
    सोर्स: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025

    मुरली ज्ञानचंदानी दूसरे नंबर पर भी नहीं है। यूपी के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं अलख पांडे। उनकी नेटवर्थ 14,520 करोड़ रुपये है। इसके बाद नंबर तीन पर हैं सचिन अग्रवाल। लखनऊ के सचिन अग्रवाल की नेट वर्थ 11,320 करोड़ रुपये है। सचिन अग्रवाल के बाद नंबर आता है कानपुर के मुरलीधर ज्ञानचंदानी का है। वह 8,880 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ यूपी के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इसके बाद कानपुर के ही बिमल ज्ञानचंदानी आते हैं। उनकी नेट वर्थ 5,920 करोड़ रुपये है।

    UP के किस शहर में सबसे ज्यादा अरबपति

    UP के किस शहर में सबसे ज्यादा अरबपति
    क्रमांक शहर अरबपतियों की संख्या
    1 नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) 15
    2 कानपुर 8
    3 आगरा 5
    4 लखनऊ 4
    5 गाजियाबाद 3
    6 प्रयागराज 1
    7 फैजाबाद 1
    8 बुलंदशहर 1
    9 ग्रेटर नोएडा 1
    10 अलीगढ़ 1
    11 गोरखपुुर 1
      कुल 41

    पिछले साल की लिस्ट

    रैंक नाम कुल संपत्ति (करोड़ में) बिजनेस किस शहर से
    1 मुरलीधर ज्ञानचंदानी 15,800 घड़ी समूह कानपुर
    2 बिमल ज्ञानचंदानी 10,500 घड़ी समूह कानपुर
    3 सचिन अग्रवाल 9,800 पीटीसी इंडस्ट्रीज लखनऊ
    4 लक्ष्मण दास 7,700 अमृत बॉटलर्स अयोध्या
    5 हितेश ओबेरॉय 7,600 जानकारी एज नोएडा
    6 दिनेश चंद्र अग्रवाल 5,400 इंडियामार्ट नोएडा
    7 अलख पांडे 4,500 फ़िज़िक्सवाला प्रयागराज
    8 यशीश दहिया 4,100 पीबी फिनटेक नोएडा
    9 अनिल कुमार सिंह 4,100 एप्को इंफ्राटेक लखनऊ
    10 बृजेश अग्रवाल 3,700 इंडियामार्ट नोएडा
    सोर्स: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024

    यह भी पढ़ें- UP Richest List 2025: लखनऊ, कानपुर और वाराणसी नहीं, UP के इस शहर में है 'अरबपतियों की फौज'; देखें पूरी लिस्ट

    खबरें और भी