सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Who is Priya Nair: जहां थीं ट्रेनी वहां लिए 13 प्रमोशन, बनीं CEO, कौन हैं 92 साल पुरानी कंपनी की पहली महिला 'बॉस'?

Published: Fri, 11 Jul 2025 02:59 PM (IST)

Who is Priya Nair Hindustan Unilever 53 साल की प्रिया नायर देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी HUL की CEO-MD ...और पढ़ें

प्रिया नायर का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था।
प्रिया नायर का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था।

नई दिल्ली| Who is Priya Nair : पहले ट्रेनी, फिर 30 साल में 13 प्रमोशन और अब उसी कंपनी की पहली महिला सीईओ बनकर रच दिया इतिहास। हम बात कर रहे हैं- 53 साल की प्रिया नायर की, जो देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) की CEO-MD बनी हैं। प्रिया एक अगस्त से 5 साल के लिए कमान संभालेंगी और रोहित जावा (Rohit Jawa) की जगह लेंगी। कंपनी के 92 साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब कोई महिला कंपनी की सीईओ बनेगी। प्रिया कंपनी से 30 साल से भी ज्यादा समय से जुड़ी हैं। उन्होंने अब तक डव और सनसिल्क जैसे बड़े ब्रांड्स को लीड किया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं प्रिया नायर? उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं? और उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी?

कौन हैं प्रिया नायर और कैसा रहा सफर?

प्रिया का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मलियाली परिवार में हुआ था। प्रिया नायर ने साल 1995 में करियर की शुरुआत की थी। तब उन्होंने बतौर ट्रेनी Hindustan Unilever जॉइन की थी। उन्होंने कंज्यूमर इनसाइट मैनेजर, ब्रांड मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर, जनरल मैनेजर, वाइस प्रेसिडेंट, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, चीफ मार्केटिंग मैनेजर जैसे अहम पदों पर रह चुकी हैं। अपने 30 साल के लंबे करियर में उन्होंन डव, सनसिल्क और वैसलीन जैसे फेमस ब्रांड्स को लीड किया है।  

कहां-कहां से की है पढ़ाई?

 प्रिया की शुरुआती पढ़ाई महाराष्ट्र में ही हुई। उन्होंने 1992 में सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम की डिग्री हासिल की है। वहीं 1994 में पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में MBA किया है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

प्रिया को कितनी सैलरी मिलेगी?

प्रिया नायर अभी यूनिलीवर में ब्यूटी और वेल-बीइंग बिजनेस की प्रेसिडेंट हैं। वह 1 अगस्त को पद संभालेंगी और 31 जुलाई 2030 यानी पांच साल तक कंपनी काम करेंगी। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी के मौजूदा CEO Rohi Jawa को FY2025 में 23.23 करोड़ रुपए की सैलरी मिली। जिसमें 3.65 करोड़ रुपए सैलरी, 11.45 करोड़ रुपए भत्ता, 3.78 करोड़ रुपए बोनस और 2.76 करोड़ रुपए लॉन्ग टर्म इन्सेंटिव शामिल है. माना जा रहा है कि प्रिया नायर को इसी के आसपास या ज्यादा सैलरी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें- ASPIRE Scheme: इनोवेटिव आइडियाज़ को बिज़नेस में बदलो, सरकार आपको देगी ₹1 करोड़; जान लो स्कीम, बहुत काम आएगी

HUL अध्यक्ष ने की प्रिया की तारीफ

गुरुवार यानी 10 जुलाई को HUL के अध्यक्ष नितिन परांजपे ने प्रिया नायर की जमकर तारीफ की। उन्होंने बधाई देते हुए कहा- कंपनी में प्रिया का करियर शानदार रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि वह इंडियन मार्केट में गहरी समझ के आधार पर कंपनी को बहुत आगे ले जाएंगी। 

HUL Share Price : शेयरों में 5% तक का उछाल

दिलचस्प बात यह है कि प्रिया नायर के CEO की घोषणा के बाद ही कंपनी के शेयर में 5 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 2,475 से 2,523 रुपए के बीच ट्रेड कर रहे थे। कंपनी ने पिछले पांच साल में 13 फीसदी का प्रॉफिट दिया है। हालांकि, कंपनी ने पिछले एक साल में निवेशकों को नुकसान कराया है। 

देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी है HUL

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी है। FY2024-25 में कंपनी का मार्केट कैप 5.66 लाख करोड़ रुपए और टर्नओर 60,680 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

क्या बनाती है कंपनी और कितने देशों में है कारोबार?

कंपनी 20 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है। साथ ही, 50 से ज्यादा ब्रांड्स बनाती है, जो देश के हर घर में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी साबुन, डिटर्जेंट पावडर, शैंपू, चाय, स्किनकेयर, टूथपेस्ट और कई पैकेज्ड फूड बनाती है। इनमें लक्स, लाइफबॉय, रिन, व्हील, सर्फ एक्सल, पॉन्ड्स, वैसलीन, क्लीनिक प्लस, डव, हॉर्लिक्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।