यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hurun India Rich List 2023: मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी में सबसे अमीर कौन?
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं या गौतम अदाणी यह जानने की इच्छा हमेशा रहती है। आज हुरुन की एक लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को ...और पढ़ें

एजेंसी, नई दिल्ली: देश में अकसर लोगों के बीच एक सवाल हमेशा रहता है कि आखिर देश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है, मुकेश अंबानी या गौतम अदाणी?
ये सवाल इस लिए क्योंकि दोनों ही एक दूसरे को अमीरों की लिस्ट में टक्कर देते हैं। देश के सबसे अमीर लोगों की एक ऐसी ही लिस्ट में आज मुकेश अंबानी ने गौतम अदाणी को पछाड़ दिया। वर्तमान में गौतम अदाणी से आगे निकल कर मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं।
कितनी है अंबानी की संपत्ति?
360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया अमीरों की सूची (360 ONE Wealth Hurun India Rich List 2023) के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के 66 वर्षीय चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 2 प्रतिशत बढ़कर 8.08 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि गौतम अदाणी की संपत्ति 57 प्रतिशत गिरकर 4.74 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
.jpg)
अदाणी पर पड़ा हिंडनबर्ग का असर
हुरुन के प्रबंध निदेशक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने अदाणी की संपत्ति में गिरावट के लिए हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को जिम्मेदार ठहराया।
आपको बता दें कि इस साल के जनवरी में अमेरिका स्थित शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर एक रिपोर्ट पेश कर कई अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था, जिसके कारण अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी जिसके परिणामस्वरूप गौतम अदाणी के संपत्ति में गिरावट हुई थी। हालांकि गौतम अदाणी ने इन सभी आरोपों से बेबुनियाद बताया था और खारिज किया था।
कुल कितने लोग इस लिस्ट में शामिल?
हुरुन की इस लिस्ट में 138 शहरों के कुल 1,319 व्यक्तियों का नाम शामिल है। पुणे स्थित वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला ने तीसरे सबसे अमीर भारतीय के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है, उनकी संपत्ति 36 प्रतिशत बढ़कर 2.78 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
खबरें और भी
वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर ने चौथे स्थान पर अपना स्थान बरकरार रखा है उनकी संपत्ति 23 फीसदी बढ़कर 2.28 लाख करोड़ रुपये है।

टॉप 10 में कौन-कौन शामिल?
टॉप 10 की लिस्ट में पांचवे स्थान पर गोपीचंद हिंदुजा, छठे स्थान पर दिलीप सांघवी, सातवें स्थान पर एल एन मित्तल, आठवें स्थान पर राधाकिशन दमानी, नौवें स्थान पर कुमार मंगलम और दसवें स्थान पर नीरज बजाज मौजूद हैं।
| रैंक | नाम | संपत्ति | परिवर्तन |
| 1 | मुकेश अंबानी और परिवार | ₹808,700 करोड़ | 2% |
| 2 | गौतम अडानी और परिवार | ₹474,800 करोड़ | -57% |
| 3 | साइरस एस पूनावाला और परिवार | ₹278,500 करोड़ | 36% |
| 4 | शिव नादर और परिवार | ₹228,900 करोड़ | 23% |
| 5 | गोपीचंद हिंदुजा और परिवार | ₹1,76,500 करोड़ | 7% |
| 6 | दिलीप सांघवी | ₹1,64,300 करोड़ | 23% |
| 7 | एलएन मित्तल एवं परिवार | ₹1,62,300 करोड़ | 7% |
| 8 | राधाकिशन दमानी और परिवार | ₹1,43,900 करोड़ | -18% |
| 9 | कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार | ₹1,25,600 करोड़ | 5% |
| 10 | नीरज बजाज और परिवार | ₹1,20,700 करोड़ | 7% |
