यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रंप के टैरिफ की लड़ाई अब तेल पर आई, जान लीजिए कौन है कच्चे तेल का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर और किस नंबर पर भारत
इस समय दुनिया में ट्रंप के टैरिफ (Trump Tariffs) और कच्चे तेल (Crude Oil) की बात हो रही है। भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कच्चा तेल दूसरे देशो ...और पढ़ें

नई दिल्ली।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ (Trump Tariffs) ने इस समय पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। टैरिफ की धमकी के बीच कच्चे तेल की चर्चा ने तूल पकड़ ली है। यूं कह लीजिए टैरिफ वाली कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। इस ट्विस्ट के पीछे भारत और चीन है। दरअसल, ट्रंप भारत और चीन को रूस से तेल न खरीदने की धमकी दे रहे हैं। वो चाह रहे हैं कि ये दोनों देश अमेरिका और उसके सहयोगियों से ही तेल का आयात करें। लेकिन एशिया की दोनों महाशक्तियों ने साफ कर दिया कि वो राष्ट्र की ऊर्जा प्राथमिकताओं को पूरा करने से पीछे नहीं हटेंगे। और दोनों देश लगातार रूस से तेल खरीद रहे हैं।
भारत और चीन के कदम से अमेरिका सहम गया है। राष्ट्रपति ट्रंप और अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं कि अगर तेल खरीदना बंद नहीं किया तो और पेनल्टी लगाएंगे। अब टैरिफ वाली लड़ाई पूरी तरह से तेल पर केंद्रित हो चुकी है। कच्चे तेल का बाजार इस समय इसके केंद्र में है। इस चर्चा के बीच आइए जानते हैं कि कौन कच्चे तेल का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है और कौन इसका सबसे बड़ा उपभोक्ता है। और इसमें भारत का क्या नंबर है।
कौन है कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक
ब्रिटिश पेट्रोलियम और U.S. Energy Information Administration के डेटा के आधार पर हमने विश्व के टॉप ऑयल प्रोड्यूसर की टेबल बनाई है। इस टेबल में भारत 20वें नंबर पर है। अमेरिका इसमें नंबर वन पर है।
ऊपर दिया गया डेटा worldometers.info के रियल टाइम डेटा पर आधारित है।इसमें समय-समय पर बदलाव होता रहता है।
खबरें और भी
वहीं, उपभोक्ता की बात करें तो अमेरिका सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। इसमें भारत तीसरे नंबर पर आता है।
यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! कच्चे तेल के सबसे बड़े भंडार के करीब पहुंचा भारत; वियना से हरदीप सिंह पुरी ने किया ऐलान