सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Holiday: गांधी जयंती पर बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए अक्टूबर में कितने दिन रहेगी छुट्टी

Published: Tue, 01 Oct 2024 05:09 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 02 Oct 2024 08:43 AM (GMT+05:30)

Share Market Holiday शेयर मार्केट 2 अक्टूबर (बुधवार) को बंद रहेगा। महात्मा गांधी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहता है। ...और पढ़ें

1 नवंबर को दिवाली का शुभ त्योहार है।
1 नवंबर को दिवाली का शुभ त्योहार है।

HighLights

  1. गांधी जयंती पर बाजार की छुट्टी पहले से ही लिस्ट में शामिल है।
  2. इस दिन न तो स्टॉक मार्केट और न ही MCX में कोई ट्रेडिंग होगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार सभी बड़े त्योहार या दिवस के चलते बंद रहता है। आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है। इस दिन सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आज शेयर मार्केट बंद रहेगा। इसका जवाब है, हां।

2 अक्टूबर (बुधवार) को शेयर मार्केट में कारोबार नहीं होगा। महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को दोनों भारतीय स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बंद रहेंगे।

3 अक्टूबर को खुलेगा बाजार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट के अनुसार, इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी, एसएलबी, कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट में ट्रेडिंग 2 अक्टूबर को बंद रहेगी। अब शेयर मार्केट में नियमित सेशन 3 अक्टूबर को शुरू होगा और निवेशकों को ट्रेडिंग करने की अनुमति मिलेगी। 2 अक्टूबर के अतिरिक्त अक्टूबर महीने में और कोई अवकाश नहीं है।

नवंबर में भी बाजार बंदी?

1 नवंबर को दिवाली का शुभ त्योहार है। इस दिन शेयर मार्केट पूरी तरह बंद नहीं होता, लेकिन सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग भी नहीं होती। शेयर मार्केट दिनभर बंद रहता है और एक्सचेंज शाम को एक स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित करते हैं, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन कहते हैं। इस सत्र से संवत 2081, एक नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत होगी।

चीन और हांगकांग के बाजार बंद

भारत के अतिरिक्त अन्य एशियाई बाजारों की बात करें, तो अक्टूबर में चीन और हांगकांग में छुट्टियां पड़ने वाली हैं। चीन में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह का जश्न मनाया जाएगा। ऐसे में इस हफ्ते अब चीन का शेयर मार्केट बंद रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : क्या हर IPO में लगाने चाहिए पैसे? कितनी रहती है नफा-नुकसान की गुंजाइश

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।