क्या अब काम नहीं करेगा आपका Paytm UPI, आपके पैसों का क्या होगा; RBI के बड़े एक्शन के बाद क्या होगा, समझिए
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया है, जिससे लाखों यूजर्स के मन में अपने पैसों और सेवाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हा ...और पढ़ें

RBI के बड़े एक्शन के बाद Paytm Payments Bank में जमा आपका पैसा सुरक्षित
HighLights
RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द किया।
ग्राहकों का पैसा सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहीं।
Paytm UPI, वॉलेट, अन्य सेवाएं जारी रहेंगी।
नई दिल्ली। पेटीएम पर भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी गाज गिराई है। सेंट्रल बैंक ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद कर दिया। इस खबर के बाद लाखों यूजर्स के मन में एक ही सवाल है कि क्या आपका पैसा सुरक्षित है? क्या Paytm वॉलेट, UPI और बैंक अकाउंट पर इसका असर पड़ेगा? आइए आसान भाषा में पूरी स्थिति को समझते हैं।
आगे बढ़ें पहले ये जान लेते हैं कि आखिर भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ क्या एक्शन लिया है। दरअसल, RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद करने का फैसला लिया है। इसका कारण बैंक द्वारा नियमों का सही तरीके से पालन न करना बताया गया है।
RBI के अनुसार, बैंक का संचालन कुछ मामलों में ग्राहकों और सार्वजनिक हित के लिए सही नहीं था। इसके साथ ही RBI ने यह भी कहा कि अब यह बैंक सामान्य बैंकिंग सेवाएं जारी नहीं रख सकेगा। आइए अब सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
Paytm Payments Bank में जमा ग्राहकों के पैसों का क्या होगा?
भले ही RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि आपका पैसा सुरक्षित है। RBI ने साफ कहा है कि Paytm Payments Bank के पास इतना फंड है कि वह अपने सभी ग्राहकों का पैसा वापस कर सकता है। इसका मतलब यह है कि आपके जमा पैसे को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। कुल मिलाकर बैंक के पास इतना फंड है कि वह ग्राहकों को उनका पैसा लौटा सके।
खबरें और भी
क्या बंद हो जाएगी Paytm की UPI सर्विस?
Paytm UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए भी चिंता की बात नहीं है। UPI सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। आप पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल, UPI सिस्टम सीधे बैंकों के नेटवर्क से जुड़ा होता है, इसलिए इसका असर सीमित है। यह पेटीएम का अलग प्रोडक्ट्स है। RBI ने उसके बैंकिंग लाइसेंस को रद किया है।
Paytm Wallet का क्या होगा?
Paytm Wallet यूजर्स के लिए राहत की खबर है। आप अपने वॉलेट में मौजूद पैसे का उपयोग कर सकते हैं। पेमेंट, रिचार्ज और बिल भुगतान पहले की तरह जारी रहेंगे। हालांकि, भविष्य में कुछ सेवाओं में बदलाव हो सकता है, लेकिन मौजूदा बैलेंस सुरक्षित रहेगा।
Paytm की अन्य सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर
Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने स्पष्ट किया है कि Paytm ऐप सामान्य रूप से काम करता रहेगा। QR कोड, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीन जैसी सेवाएं जारी रहेंगी और Payment Gateway और अन्य बिजनेस सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा
इसके अलावा Paytm Gold और Paytm Money जैसी सेवाएं भी पहले की तरह चलती रहेंगी।
RBI की इस कार्रवाई से भले ही हलचल मची हो, लेकिन आम यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि उनका पैसा सुरक्षित है और Paytm की ज्यादातर सेवाएं जारी रहेंगी। ऐसे में समझदारी यही है कि अफवाहों से दूर रहें।