यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World's Powerful Passports: दुनिया में सबसे मजबूत है फ्रांस का पासपोर्ट, जानें क्या है भारत की रैंकिंग
Worlds most powerful passport list विदेश घूमने के लिए पासपोर्ट काफी जरूरी है। अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं हैं और आप देश के बाहर जाने का सोच रहे हैं तो ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। World Strongest Passport: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index 2024) ने दुनिया के मजबूत पासपोर्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर फ्रांस है।
बता दें कि फ्रांस पासपोर्ट धारी 194 देशों में वीजा फ्री (Visa Free) यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक भारत फरवरी में वह 85वें स्थान पर है।
नई रैंकिंग के अनुसार अब भारतीय पासपोर्ट धारक कम देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।

ये रही भारत की रैंकिंग
भारत सरकार निरंतर वीजा-मुक्त को लेकर कई देशों के साथ समझौता कर रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा पासपोर्ट प्रक्रिया को आसान बनाने की भी कोशिश की जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि भविष्य में भारतीय पासपोर्ट की ताकत और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- Mutual Fund में निवेश का बना रहे हैं प्लान, पहले जानें SIP और STP में क्या है अंतर, कौन-सा है बेस्ट ऑप्शन
कितने देश में कर सकते हैं बिना वीजा की यात्रा
जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार भारत पासपोर्ट धारक केवल 60 देशों में बिना वीजा के सफर कर सकते हैं। अब इसकी संख्या 62 हो गई है। अब इसमें ईरान जैसे नए देश शामिल हो गए हैं। इन देशों में भारत पासपोर्ट धारक 15 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं।

दुनिया के टॉप पासपोर्ट कौन-से हैं
आपको बता दें कि फरवरी में टॉप पर फ्रांस का पासपोर्ट है। इसका साफ मतलब है कि दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट फ्रांस देश का है। फ्रांस के नागरिक दुनिया में 194 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। फ्रांस के अलावा जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर, स्पेन भी टॉप-1 पर है। वहीं दूसरे स्थान पर फिनलैंड, साउथ कोरिया, स्वीडन है।
इसके बाद ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, लक्समबर्ग, यूनाइटेड किंगडम टॉप-3 पर है। अमेरिका का पासपोर्ट की रैंकिंग 6 है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana 16 वीं किस्त की राशि कब आएगी अकाउंट में, किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
