सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, ₹2486 Cr खर्चकर हुआ हवा में चमत्कार; 3 एफिल टावर के बराबर है वजन

    Updated: Tue, 30 Sep 2025 01:24 PM (IST)

    चीन में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल (Worlds Highest Bridge) हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज हाल ही में जनता के लिए खोला गया है। यह पुल गुइझोऊ प्रांत में एक ...और पढ़ें

    चीन में खुल गया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल
    चीन में खुल गया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल

    नई दिल्ली। भारत में कई पुल हैं, जिनमें से कुछ काफी ऊंचाई पर बने हैं। मगर दुनिया का सबसे ऊंचा पुल (World's Highest Bridge) भारत में नहीं है। दुनिया का सबसे ऊंचा पुल चीन में है, जिसे हाल ही में पब्लिक के लिए खोल दिया गया है। इस पुल को हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज (Huajiang Grand Canyon Bridge) नाम दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसे किसने और कितनी लागत से बनाया है।

    कितनी ऊंचाई पर है बना

    हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज 625 मीटर या 2,051 फीट ऊंचाई पर बना है। गुइझोऊ प्रांत में एक गहरी घाटी से 625 मीटर ऊपर स्थित यह पुल घाटी के दोनों किनारों के बीच यात्रा के समय को घटाने के लिए बनाया गया है। इस पुल से घाटी के दोनों छोरों के बीच का सफर दो घंटे से घटकर केवल दो मिनट रह गया है।

    कितनी आई लागत (Huajiang Grand Canyon Bridge Cost)

    इस सस्पेंशन ब्रिज की मुख्य लंबाई 1,420 मीटर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके निर्माण में तीन साल लगे हैं, जबकि इसकी लागत दो अरब युआन (करीब 28 करोड़ डॉलर या 2486 करोड़ रुपये) से ज्यादा आई।

    गौरतलब है कि दुनिया के 20 सबसे ऊंचे पुलों में से 18 चीन में ही हैं। मगर इतनी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएँ चीन में विवादों के घेरे में भी हैं, क्योंकि चीन के कई प्रांत भारी कर्ज में डूबे हुए हैं, जिसका बोझ राष्ट्रीय आर्थिक विकास पर लगातार बढ़ रहा है।

    खबरें और भी

    किसने बनाया ये पुल

    हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज को सीआरईसी के तहत चाइना रेलवे हाई-टेक इंडस्ट्री द्वारा बनाया गया है। इसे बनाने में चाइना रेलवे ग्रुप का भी योगदान है। इसका आधिकारिक निर्माण 18 जनवरी, 2022 को शुरू हुआ था।

    17 जनवरी 2022 को लगभग 215 टन वजन वाले फाइनल स्टील ट्रस गर्डर को चीन की स्वतंत्र रूप से डेवलप की गयी फोर्थ जनरेशन की इंटेलिजेंट केबल क्रेन सिस्टम का उपयोग करके सुचारू रूप से और सटीक रूप से स्थापित किया गया था।

    ये भी पढ़ें - रतन के बाद मुश्किल में Tata! साल 2025 में डूब गए ₹6.7 लाख करोड़; ऐसे कैसे चलेगा 157 साल पुराना कारोबारी साम्राज्य

    विश्व का सबसे लम्बा पर्वतीय पुल

    मेन स्ट्रक्चर 1,420 मीटर लंबा स्टील ट्रस स्टिफन्ड सस्पेंशन ब्रिज है, जिसमें ब्रिज डेक और पानी की सतह के बीच 625 मीटर की वर्टिकल दूरी है, जो चीन की सबसे ऊंची इमारत शंघाई टॉवर की ऊंचाई के बराबर है। ये यह विश्व का सबसे लम्बा पर्वतीय पुल भी है।

    इसमें 93 इंस्टॉलेशन सेगमेंट्स हैं जिनका कुल वजन लगभग 22,000 टन है, जो तीन एफिल टावरों के बराबर है।