सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2023: Kamath से Falguni Nayar तक, ये रहे इस साल के टॉप Startup; जानिए सारी डिटेल्स

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 09:30 AM (GMT+05:30)

    Top Startup 2023 2023 में ओपन हुए कई स्टार्टअप शुरू हुए थे। इन स्टार्टअप में से कुछ स्टार्टअप का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। आपको बता दें कि इस पूरे स ...और पढ़ें

    Kamath से Falguni Nayar तक (जागरण फाइल फोटो)
    Kamath से Falguni Nayar तक (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इस साल कई स्टार्टअप शुरू होकर बंद हो गए थे।
    2. स्टार्टअप के लिए .यह साल फंडिंग विंटर रहा है।
    3. स्टार्टअप को फंड की कमी जैसे परेशानी का सामना करना पड़ा।

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों में 2023 साल खत्म हो जाएगा। इस साल में कई लोगों ने अपना स्टार्टअप खोला था। इन स्टार्टअप (Startup) में से कई स्टार्टअप ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया तो वहीं पर कुछ स्टार्टअप खराब प्रदर्शन की वजह से बंद हो गए। आपको बता दें कि यह साल स्टार्टअप के लिए उतना खास नहीं रहा है। फंड की कमी की वजह से इस साल को फंडिंग विंटर (Funding Winter) भी कहा जा रहा है।

    फंड की कमी की वजह से कई स्टार्टअप शुरू होते ही बंद हो गए थे। वहीं, कई स्टार्टअप (Top Startup 2023) ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। आज हम आपको कुछ स्टार्टअप और उनके फाउंडर के बारे में बताएंगे जिनका प्रदर्शन इस साल काफी अच्छा रहा।  

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: शेयर मार्केट, SIP से लेकर mutual fund रहे निवेश के बेस्ट ऑप्शन, ये हैं टॉप इन्वेस्टमेंट टूल्स

    जेरोधा स्टार्टअप

    2023 में टॉप स्टार्टअप (Top Startup) में सबसे पहला नाम जेरोधा (Zerodha) का है। जेरोधा के संस्थापक नितिन कामथ और निखिल कामथ है। इनकी वार्षिक वेतन 200 करोड़ रुपये है। कंपनी द्वारा जारी फाइलिंग के अनुसार नितिन कामथ की पत्नी और जेरोधा की निदेशन सीमा पाटिल का सैलरी पैकेज 36 करोड़ रुपये है। वहीं, कामथ बंधुओं यानी नितिन कामथ और निखिल कामथ ने खुद की सैलरी पैकेज 72 करोड़ रुपये बताई है।

    देश में ओयो (OYO) का स्टार्टअप शुरू करने वाले रितेश अग्रवाल का नाम भी स्टार्टअप ऑफ द इयर में शामिल है। हालांकि, इनकी वेतन जेरोधा के संस्थापक की तुलना में काफी कम था। इनकी सालाना सैलरी 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।  वहीं, नायका (Nykaa) की फाउंडर फाल्गुनी नायर की वार्षिक वेतन 2 करोड़ रुपये है। जबकि, कुछ समय पहले वह देश की सबसे अमीर महिला की लिस्ट में शामिल थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एक बैंक अकाउंट नंबर से ओपन कर सकते हैं इतने UPI ID, यहां जानें पूरी डिटेल्स

    2023 में टॉप स्टार्टअप

    स्टार्टअप संस्थापक वार्षिक वेतन
    ज़ीरोधा निखिल और नितिन कामथ प्रत्येक 72 करोड़ रुपये
    ओयो रितेश अग्रवाल 12 करोड़ रुपये
    गेम्सक्राफ्ट दीपक सिंह अहलावत 10.1 करोड़ रुपये
    पर्पल मनीष तनेजा और राहुल दाश प्रत्येक 6.75 करोड़ रुपये
    पेटीएम विजय शेखर शर्मा 4 करोड़ रुपये
    रेटगेन साहिल बरुआ और कपिल भारती प्रत्येक 3.1 करोड़ रुपये
    ब्लूस्टोन गौरव सिंह कुशवाह 3 करोड़ रुपये
    कैरेटलेन मिथुन सचेती 2.62 करोड़ रुपये
    boAT अमन गुप्ता और समीर मेहता प्रत्येक 2.5 करोड़ रुपये