सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Free Adhaar Update: 15 दिसंबर नहीं अब इस दिन तक करवा सकते हैं फ्री में आधार अपडेट, UIDAI ने दी नई जानकारी

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 02:35 PM (IST)

    Free Aadhaar Update Deadline Extend अगर आपको आधार कार्ड अपडेट करना है तो अब आप फ्री में ऐसा कर सकते हैं। हाल ही में यूआईडीएआई (UIDAI) ने बताया कि फ्री ...और पढ़ें

    आधार अपडेट करवाने की तारीख और 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।
    आधार अपडेट करवाने की तारीख और 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Free Aadhaar Update Deadline Extend। अगर आपके पास आधार कार्ड है और उसमें आपको कुछ अपडेट करवाना है तो अब आप फ्री में उसे अपडेट कर पाएंगे। हाल ही में UIDAI ने सूचना देते हुए बाताया की फ्री में आधार अपडेट करवाने की तारीख और 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई है।

    अब क्या है नई समय सीमा?

    फ्री में आधार अपडेट करवाने की तारीख वर्तमान में 15 दिसंबर तक थी जिसे अब तीन महीने के लिए बढ़ाकर 14 मार्च 2024 कर दिया गया है। आप myAadhaar पोर्टल के माध्यम से फ्री में बदल सकते हैं। हालांकि आधार सेवा केंद्र पर इसके लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: पहली बार IPO में करने जा रहे हैं निवेश? पैसे लगाने से पहले अपनाएं ये टिप्स

    फ्री में क्या-क्या हो सकता है अपडेट?

    अगर आप यह सोच रहे हैं कि आप myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार कार्ड पर फ्री में क्या अपडेट कर सकते हैं तो आपको बता दें कि आप फ्री में अपना पता और डॉक्यूमेंट को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा फोन नंबर, बायोमेट्रिक सहित अन्य चीजों को अपडेट करने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना ही होगा।

    ऑनलाइन कैसे होगा दस्तावेज जमा?

    • सबसे पहले आप https://myaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
    • इसके बाद Document Update के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • क्लिक करने के बाद आपको What To Submit सेक्शन दिखाई देगा। आप इसपर क्लिक कर दें।
    • इसके बाद आप ये देख पाएंगे की आप किन डॉक्युमेंट्स को सब्मिट कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:  Aadhaar Card Lost: क्या खो गया है आपका आधार कार्ड? इस तरह आसानी से करें घर बैठे अप्लाई, जानिए पूरा प्रोसेस

    • इसके बाद अब नीचे Click to Submit पर जाएं।
    • इसके बाद आप अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड और OTP डाल कर क्लिक कर दें।
    • इसके बाद 'Document Update' पर क्लिक करें।
    • फिर आपको अपनी डिटेल्स को वेरिफाई कर हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से पहचान प्रमाण और पता प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करना होगा।
    • इसके बाद आप अपने एड्रेस की कॉपी को स्कैन कर सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपके पास 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) जेनरेट हो जाएगा।