सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Silver Price Today: सोने का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी, 350 रुपये बढ़कर नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा भाव

By Agency Edited By: Suneel Kumar
Published: Mon, 08 Apr 2024 06:28 PM (IST)

2024 में सोने के दाम में अब तक 7700 रुपये का उछाल आ चुका है। पिछले कारोबारी सत्र में यह ...और पढ़ें

2024 में सोने के दाम में अब तक 7,700 रुपये का उछाल आ चुका है।
2024 में सोने के दाम में अब तक 7,700 रुपये का उछाल आ चुका है।

पीटीआई, नई दिल्ली। सोने (Gold) की कीमतों में लगातार उछाल दिख रहा है। सोमवार को गोल्ड में 350 रुपये का उछाल आया और यह 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, वैश्विक बाजार में डिमांड बढ़ने से पीली धातु का दाम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा है।

2024 में सोने की शानदार चमक

इस साल यानी 2024 में सोने के दाम में अब तक 7,700 रुपये का उछाल आ चुका है। पिछले कारोबारी सत्र में यह 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि विदेशी बाजारों में सोने की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि भारत में निवेशक इसे बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं।

चांदी का क्या हाल है?

चांदी में भी सोने की तरह 800 रुपये का तेज उछाल आया है। राष्ट्रीय राजधानी में एक किलो चांदी का भाव फिलहाल 84,000 रुपये तक पहुंच गया है। पिछले ट्रेड में यह 83,200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, COMEX पर सोना हाजिर 2,336 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 7 अमेरिकी डॉलर अधिक है।

अमेरिकी जॉब रिपोर्ट नजरअंदाज

अमेरिका में बेहतर जॉब रिपोर्ट आई है, लेकिन कारोबारियों ने उस ध्यान नहीं दिया। उनका फोकस सर्राफा बाजार पर ही रहा, जिसमें पिछले काफी वक्त तेजी दिख रही है। यही वजह है कि सोने का भाव नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है।

क्यों बढ़ रहा सोने का भाव?

दरअसल, भारत समेत दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोने की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों में बदलाव की आशंका के बीच निवेशक भी सोने को ज्यादा तवज्जो दे रहे, जिसे सुरक्षित निवेश माना जाता है।

हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि अगर चीजें सामान्य रहीं, तो निकट भविष्य में सोने के भाव में मामूली गिरावट आएगी। और यह 69,500 रुपये के स्तर आ सकता है।

यह भी पढ़ें : Stock Market vs Gold: शेयर बाजार या सोना, किसमें निवेश करने से मालामाल हो सकते हैं आप?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।