सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget 2023: सबसे ज्यादा देना होता है ब्याज... समझें कैसे खर्च होता है केंद्र सरकार का पैसा, पूरा हिसाब किताब

    By Jagran NewsEdited By: Anil Pandey
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 04:03 PM (IST)

    केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट 2023-24 के जरिए कमाई और खर्चे का पूरा हिसाब-किताब देश के सामने रख दिया है। बजट के अनुमान के अनुस ...और पढ़ें

    साल 2023 में मोदी सरकार के खर्चे का पूरा हिसाब-किताब
    साल 2023 में मोदी सरकार के खर्चे का पूरा हिसाब-किताब

     ऑनलाइन जागरण डेस्क, नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट 2023-24 के जरिए कमाई और खर्चे का पूरा हिसाब-किताब देश के सामने रख दिया है। बजट के अनुमान के अनुसार सरकार के पास कुल खर्च 45 लाख 3 हजार 97 करोड़ का है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा ब्याज अदायगीमें जाएगा। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार सकार को साल 2023-24 में 10 लाख 79 हजार 971 करोड़ रुपये ब्याज के तौर पर देने होंगे।

    इसके बाद परिवहन में 5 लाख 17 हजार 34 करोड़, रक्षा में 4 लाख 32 हजार 720 करोड़, सब्सिडियों की बात करें तो सरकार को इस मद में 3 लाख 74 हजार 707 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा राज्यों को अंतरण और ग्रामीण विकास में क्रमश: 3 लाख 24 हजार 641 करोड़ और 2 लाख 38 हजार 204 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    इसी तरह पेंशन में 2 लाख 34 हजार 359, टैक्स प्रशासन में 1 लाख 94 हजार 749, गृह में 1 लाख 34 हजार 917, शिक्षा में 1 लाख 12 हजार, ऊर्जा में करीब 95 हजार, IT और दूरसंचार 93 लाख 478, स्वास्थ्य में 88 लाख 956, कृषि और संबद्ध कार्यकलाप में 84 लाख 214 हजार,

    शहरी विकास में 76,432, संघ राज्य क्षेत्र 61 हजार 118 लाख, पीएम- किसान 60 हजार करोड़, सामाजिक कल्याण में 55 हजार 80 करोड़, वाणिज्य और उद्योग में 48 हजार 169 करोड़, वैज्ञानिक विभाग 32 हजार 225 करोड़, विदेश मामले में 18 हजार 50 करोड़, वित्त में 13 हजार 574 करोड़, योजना और सांख्यिकी में 6 हजार 268 करोड़, पूर्वोत्तर का विकास के लिए 5 हजार 892 करोड़ और अन्य में 1 लाख 20 हजार 524 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।

     

    खबरें और भी