यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budget 2024: आम बजट में किसानों के लिए हो सकते हैं कई एलान, पीएम किसान योजना की राशि बढ़ोतरी के साथ इन घोषणाओं की है उम्मीद
Budget 2024 Expectation 23 जुलाई 2024 को आम बजट पेश होने वाला हैं। इस बजट से किसानों को कई उम्मीदें हैं। सरकार एग्री-सेक्टर में विकास के लिए कई बड़े ए ...और पढ़ें

HighLights
- 23 जुलाई 2024 (मंगलवार) को आम बजट पेश होगा।
- पीएम किसान योजना की राशि में इजाफा हो सकता है।
- किसानों की इनकम में बढ़ोतरी के लिए सरकार कदम उठा सकती है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 (मंगलवार) को आम बजट पेश करेंगी। इस बजट से आम जनता के साथ किसानों को भी कई उम्मीदें हैं।
किसानों को बजट से क्या उम्मीद है? अगर इसकी बात करें तो सबसे पहला जिक्र होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme) के बारे में, जी हां, किसानों को उम्मीद है कि इस बजट में सरकार पीएम किसान योजना में मिलने वाली किस्त राशि में इजाफा कर सकती है।
आइए, जानते हैं कि बजट 2024 (Budget 2024) को लेकर किसानों को क्या-क्या उम्मीदें हैं।
.jpg)
बढ़ सकती है किस्त की राशि
सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय लाभ देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की गई थी। इस योजना में सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं। पिछले महीने सरकार ने पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी की थी। आपको बता दें कि वर्तमान में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये किस्त के तौर पर आते हैं।
अब किसान योजना की किस्त की राशि में रिवीजन का इंतजार कर रहे हैं। एक्सपर्ट ने भी पीएम किसान योजना में मिल रही 6,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 8,000 रुपये करने का डिमांड किया है।
इस साल अप्रैल में हुई एक चर्चा में निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार का फोकस एग्रीकल्चर सेक्टर पर ज्यादा है। सरकार का फोकस पीएम किसान योजना पर हैं। उन्होंने कहा था कि छोटे किसानों को भी इस योजना में शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि, निर्मला सीतारमण ने योजना की राशि बढ़ाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी।
.jpg)
इन चीजों पर भी है फोकस
कर्ज माफी
कुछ समय पहले तेलंगाना सरकार ने किसानों का कर्ज माफ को लेकर प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद महाराष्ट्र, झारखंड और पंजाब की सरकारों ने भी कर्ज माफी को लेकर अपील की थी। ऐसे में उम्मीद है कि बजट में कर्ज माफी को लेकर कोई बड़ा एलान हो सकता है। हालांकि, कर्ज माफी हो जाने के बाद भी किसानों की इनकम पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे में किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए सरकार कोई एलान कर सकती है।
खबरें और भी
किसानों की इनकम
सरकार किसानों की इनकम में बढ़ोतरी के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं में से एक पीएम किसान योजना भी है। हालांकि, इन स्कीम्स से किसानों की इनकम में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। सरकार ने अभी तक किसानों की इनकम को दोगुना करने के टारगेट को हासिल नहीं किया है। आपको बता दें कि अगर फसल की एमएसपी बढ़ती है तो किसानों की इनकम बढ़ने में मदद मिलती है।
ऐसे में उम्मीद है कि बजट में किसानों की इनकम को लेकर सरकार कोई एलान कर सकते हैं।
.jpg)
किसानों की वित्तीय स्थिति
देश के किसानों की वित्तीय स्थिति अभी भी ठीक नहीं है। ऐसे में किसानों के लिए सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) या क्रॉप इंश्योरेंस जैसे कई कदम उठा रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड में किसानों को सालाना 4 फीसदी के ब्याज पर लोन मिलता है।
वहीं, क्रॉप इंश्योरेंस में किसानों को लाभ होता है। हालांकि, इन दोनों स्कीम्स से किसानों की वित्तीय स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में किसानों की वित्तीय स्थिति की सुधार के लिए सरकार द्वारा कोई एलान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Budget 2024: रक्षा पर कितना खर्च बढ़ाएगी सरकार, क्या बजट में होगा चीन और पाकिस्तान का इंतजाम
नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
देश में हर सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है , लेकिन एग्रीकल्चर सेक्टर में अभी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ज्यादा नहीं हो रहा है। बजट में एग्री सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी को लेकर कोई एलान होने की उम्मीद है। किसानों को उम्मीद है कि सरकार एग्री-सेक्टर में ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए कोई नया प्रोग्राम शुरू कर सकते हैं।
