सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget 2024-25: बजट से एक दिन पहले वित्त मंत्री पेश करती है Economic Survey, जानिए आखिर क्यों होता है यह जरूरी

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 11:59 AM (GMT+05:30)

    Budget 2024-25 1 फरवरी 2024 को केंद्र वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेगी। इस साल चुनाव के बाद यूनियन बजट पेश किया जाएगा। हर साल बजट पेश करने से पहले वि ...और पढ़ें

    बजट से एक दिन पहले वित्त मंत्री पेश करती है Economic Survey
    बजट से एक दिन पहले वित्त मंत्री पेश करती है Economic Survey

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार अपना आखिरी बजट पेश करेगी। इस बार केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण छठी बार बजट पेश करेगी।

    इस साल चुनाव होने वाले हैं इस वजह से चुनाव के बाद यूनियन बजट पेश होगा। इसका मतलब है कि इस साल 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा।

    क्या आप जानते हैं कि हर साल बजट से एक दिन पहले केंद्र वित्त मंत्री इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) पेश करते हैं। चलिए, आज हम आपको इस सर्वे के बारे में बताते हैं।

    यह भी पढ़ें- Union Budget 2024-25: बजट को समझने से पहले समझे ये Financial Terms, बजट भाषण में कई बार आता है यह शब्द

    क्या है इकोनॉमिक सर्वे

    देश का आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसे हर साल बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। इसमें पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश की अर्थव्यवस्था की समीक्षा की जाती है। इसके अलावा इसमें सरकार के विकास कार्यक्रमों की समरी भी पेश की जाती है।

    इसमें सरकार की नीतिगत पहलों पर प्रकाश डाला जाता है। आसान शब्दों में समझे तो इसमें देश की अर्थव्यवस्था की संभावनाओं का एक दृष्टिकोण पेश किया जाता है।

    सबसे पहले इकोनॉमिक सर्वेक्षण वित्तीय वर्ष 1950-51 में पेश किया गया था। इसे बजट के साथ ही पेश किया गया था। वर्ष 1964 के बाद इसे बजट से अलग कर दिया गया और तब से बजट से एक दिन पहले इसे पेश किया जाता है।

    क्यों जरूरी होता है आर्थिक सर्वेक्षण

    इकोनॉमिक सर्वे इसलिए जरूरी होता है क्योंकि इसमें सरकार कृषि, सर्विस,उद्योग और बुनियादी ढांचे जैसे बाकी सेक्टर के प्रदर्शन करते हैं। यह इन सेक्टर के आर्थिक विश्लेषण में मदद करता है।

    इसके अलावा यह आने वाले वित्तीय वर्ष में आर्थिक रणनीति को तैयार करने में भी मदद करता है। इस सर्वे से आर्थिक विकास में आ रही बाधाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है।

    कैसे तैयार होता है इकोनॉमिक सर्वे

    इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार द्वारा तैयार किया जाता है। इन्हें पीएम द्वारा नियुक्त किया जाता है। वर्तमान में देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ वी अनंत नागेश्वरन हैं। अगर आप भी इकोनॉमिक सर्वे को पढ़ना चाहते हैं तो आप इसे ‘www.indiabudget.gov.in/economicsurvey’ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

    आपको बता दें कि संसद में पेश होने के बाद ही यह पोर्टल पर उपलब्ध होगा।

    यह भी पढ़ें- Budget 2024: बजट में होती है अगले वित्त वर्ष की प्लानिंग, कहां से आता है सरकार के पास पैसा और कहां होता है खर्च

     

    खबरें और भी