सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budget 2026: VB-G RAM G को सबसे बड़ा आवंटन, PM किसान, आयुष्मान से राशन तक, किस योजना को कितना पैसा; पूरी लिस्ट

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 04:54 PM (GMT+05:30)

    Budget 2026: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीब, किसान और ग्रामीण भारत पर विशेष ध्यान दिया है। वीबी-जीराम जी (मनरेगा) को सर्वाधिक 95,69 ...और पढ़ें

    Budget 2026: VB-G RAM G को सबसे बड़ा आवंटन, PM किसान, आयुष्मान से राशन तक, किस योजना को कितना पैसा; पूरी लिस्ट

    Budget 2026: VB-G RAM G को सबसे बड़ा आवंटन, PM किसान, आयुष्मान से राशन तक, किस योजना को कितना पैसा; पूरी लिस्ट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    Budget 2026 Updates: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीब, किसान और ग्रामीण भारत पर फोकस रखते हुए कई बड़ी सरकारी योजनाओं के लिए मोटा फंड तय किया है। आइए जानते हैं किस मंत्रालय की किस स्कीम को कितना पैसा मिला और इसका फायदा किसे होगा?

    बजट में 4 बड़ी योजनाओं को क्या मिला?

    1. वीबी-जीराम जी को मिला सबसे बड़ा आवंटन:

    सबसे बड़ा आवंटन रोजगार गारंटी से जुड़ी वीबी-जीराम जी (VB-G RAM G, पहले मनरेगा) को मिला। इसके लिए 95,692.31 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पिछले साल मूल बजट 86,000 करोड़ था, जिसे संशोधित अनुमान में बढ़ाकर 88,000 करोड़ किया गया था। इसके अलावा इस साल मनरेगा के प्रोग्राम कंपोनेंट के लिए अलग से 30,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसका सीधा फायदा ग्रामीण मजदूरों, बेरोजगार परिवारों और गांवों में छोटे इंफ्रास्ट्रक्चर कामों को मिलेगा।

    2. पीएम किसान योजना को 63500 करोड़ का आवंटन

    किसानों के लिए चल रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का बजट 63,500 करोड़ रुपए रखा गया है, जो पिछले साल के बराबर है। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सीधे खाते में किस्त मिलती है, जिससे बीज, खाद और खेती के खर्च में मदद होती है।

    3. आयुष्मान भारत योजना को क्या मिला?

    स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के लिए 9,500 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। पिछले साल यह 9,401 करोड़ था, जो रिवाइज्ड अनुमान में घटकर 8,995 करोड़ रह गया था। इस स्कीम से गरीब और कमजोर परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है, खासकर बड़े अस्पतालों में महंगे इलाज के दौरान।

    खबरें और भी

    पढ़ें लाइव- Budget 2026 LIVE: दवाएं सस्ती, इनकम टैक्स पर नहीं मिली राहत, STT कर में बढ़ोतरी, बजट 2026 के बड़े ऐलान

    4. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना पर कितने खर्च होंगे?

    खाद्य सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) पर 2,27,429 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पिछले साल 2,03,000 करोड़ का बजट था, जो संशोधित अनुमान में बढ़कर 2,27,753.65 करोड़ हो गया था। इस योजना से करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त या सस्ता राशन मिलता है।

    कुल मिलाकर, बजट 2026 में फोकस साफ है कि गांव, किसान, गरीब मरीज और राशन पर निर्भर परिवार इस बार की सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।