सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    EPFO का कवरेज बढ़ाने की तैयारी में सरकार, क्या होंगे बदलाव, जानिए पूरा प्लान

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 07:59 PM (IST)

    EPFO Coverage ईपीएफओ कवेरज का दायरा बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर कर रही है। मौजूदा समय में ईपीएफओ के 6.5 करोड़ ग्राहक हैं। सरकार इस संख्या को 1 ...और पढ़ें

    EPFO coverage to be expanded to 10 crore subscribers says Minister Bhupender Yadav
    EPFO coverage to be expanded to 10 crore subscribers says Minister Bhupender Yadav

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। EPFO: सरकार ईपीएफओ का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि सेवानिवृत्ति कोष संस्था ईपीएफओ का कवरेज मौजूदा 6.5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ ग्राहकों तक किया जाएगा।

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 70वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि EPFO सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे का विस्तार किया जाएगा। इसे 6.5 करोड़ ग्राहकों से बढ़ाकर 10 करोड़ किया जाएगा। उन्होंने EPFO ​​विजन 2047 दस्तावेज भी लॉन्च किया।

    कवरेज बढ़ाना ईपीएफओ की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

    केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अपने खिलाफ चल रहे मुकदमों को कम करना और कवरेज बढ़ाना ईपीएफओ की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 29 श्रम कानूनों को चार व्यापक संहिताओं में शामिल किया है। ये कोड ईपीएफओ सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार को पुख्ता करते हैं। इससे मुकदमों के सरलीकरण में मदद मिलेगी और व्यापार करने में आसानी होगी।

    क्या है EPFO@70

    श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने 'EPFO@70-द जर्नी' नामक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि ईपीएफओ विजन 2047 में पहचाने गए मुद्दों के कार्यान्वयन से संगठन को देश में सामाजिक सुरक्षा हर व्यक्ति तक पहुंचाने के दृष्टिकोण को पूरा करने में मदद मिलेगी।

    खबरें और भी

    जमा राशि निकालने की अनुमति

    ईपीएफओ ने छह महीने से भी कम समय में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (ईपीएस-95) के तहत जमा राशि निकालने की अनुमति प्रदान कर दी है। फिलहाल कर्मचारी भविष्य निधि कोष (ईपीएफओ) सब्सक्राइबरों को छह महीने से कम सेवा बाकी रहने पर कर्मचारी भविष्य निधि खाते से जमा राशि निकालने की ही अनुमति देता है।

    ये भी पढ़ें-

    Indian Railways: माल ढुलाई से रेलवे की कमाई 17 फीसदी बढ़ी, अप्रैल से अक्टूबर तक इतनी हुई आमदनी

    Manufacturing PMI: भारत की फैक्ट्री गतिविधियों में तेजी, अक्टूबर में मिलीं तीन साल में सबसे अधिक नौकरियां