सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण कैसे देखें लाइव, कहां से करें बजट का PDF डाउनलोड?

Published: Sun, 01 Feb 2026 09:37 AM (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 पेश करने के लिए तैयार हैं। उनकी स्पीच सुबह 11 बजे शुरू होगी। आप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे देंगी बजट स्पीच।

  2. बजट का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, संसद टीवी पर देखें।

  3. सभी घोषणाओं की PDF indiabudget.gov.in पर मिलेगी।

नई दिल्ली। बजट 2026 पेश करने की तैयारियां जोरों पर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से वित्त मंत्रालय के लिए निकल चुकी हैं। जहां बजट टीम के साथ वित्त मंत्री का पारंपरिक फोटो सेशन हुआ। अब लोग जानना चाहते हैं कि बजट में जो भी बढ़े एलान होंगे वह लाइव कहां दिखेगा। पूरे बजट की घोषणाओं की PDF कैसे मिलेगी। ऐसे में हम यहां आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की स्पीच कितने बजे शुरू होगी?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में लगातार अपना 9वां बजट भाषण संसद में देंगी। वित्त मंत्री की बजट स्पीच सुबह 11 बजे लोकसभा में शुरू होगी।

बजट भाषण कहां देख सकेंगे Live?

आप बजट भाषण की पल-पल की अपडेट दैनिक जागरण बिजनेस के बजट पेज पर तमाम सेक्टरों की बजट से संबंधित अलग-अलग खबरें पढ़ी जा सकती हैं।
वहीं, दैनिक जागरण बिजनेस के बजट लाइव ब्लॉग पर भी देख सकते हैं।

 

बजट की लाइव कवरेज राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन के अलावा भारत सरकार के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगी। बजट 2026 का सीधा प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनल Sansad TV पर भी किया जाएगा। इसके अलावा indiabudget.gov.in पर इसे लाइव देखने को साथ ही इससे जुड़े अपडेट और हाइलाइट्स देखीं जा सकती हैं। PIB Youtube Channels पर भी इसे लाइव देखने की सुविधा दी जाती है।

कहां से बजट घोषणाओं का PDF डाउनलोड करें?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के द्वारा की गई बजट घोषणओं की पूरी PDF पर वित्त मंत्रालय की वेबसाइट की इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।