सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LPG Price 1 November: आम लोगों को लगा झटका, 62 रुपये महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 08:40 AM (IST)

    LPG Price on 1 November 2024 ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर को कमर्शियल सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिये। इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर ...और पढ़ें

    LPG Price Hiked: महंगा हो गया कमर्शियल सिलेंडर
    LPG Price Hiked: महंगा हो गया कमर्शियल सिलेंडर

    HighLights

    1. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ।
    2. घरेलू एलपीजी सिलेंडर स्थिर बने हुए हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। LPG Price Hiked: नवंबर महीने के आगाज होते ही आम जनता को बड़ा झटका लगा। दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) अपडेट होते हैं। आज भी 1 नवंबर 2024 को इनके दाम अपडेट हुए। नए अपडेट के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 62 रुपये बढ़ गए हैं। इसका मतलब है कि कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) महंगा हो जाने का असर आम जनता पर भी पड़ सकता है। हालांकि, राहत की बात है कि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    अब क्या है नई दरें ((Commercial LPG Cylinder Latest Price)

    IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें-

    • दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1802 रुपये हो गया। अक्तूबर में इसकी कीमत 1740 रुपये थी।
    • कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर 1850.50 रुपये से बढ़कर 1911.50 रुपये हो गया।
    • मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1754 रुपये में मिलेगा। जबकि, पिछले महीने इसकी कीमत 1692.50 रुपये थी। चेन्नई में 19 किलो एलपीजी सिलेंडर 1903 रुपये से बढ़कर 1964 रुपये हो गया।

    यह भी पढ़ें: White Gold Vs Rose Gold: इस फेस्टिव सीजन सोने-चांदी के अलावा ये शानदार ऑप्शन भी मौजूद, आपके लिए कौन-सा रहेगा बेहतर?

    नहीं बदले घरेलू सिलेंडर के दाम

    ऑयल मार्केटिंगं कंपनियों इस महीने भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार अगस्त 2023 में इनकी कीमतों में बदलाव हुआ था। उसके बाद से सभी शहरों में इनके दाम स्थिर बने हुए हैं।

    राज्य
    घरेलू सिलेंडर की कीमत
    दिल्ली  ₹803
    कोलकाता ₹829
    मुंबई  ₹802.50
    चेन्नई  ₹818.50

    हालांकि, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को घरेलू सिलेंडर के दाम पर 200 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसका मतलब है कि उन्हें यह सिलेंडर 603 रुपये का पड़ता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Diwali Muhurat Trading: शेयर बाजार में मनेगी 1 नवंबर को दीवाली, इस मौके पर एक घंटे की होगी मुहूर्त ट्रेडिंग