सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Union Budget 2026 के बीच झूमे रेलवे के स्टॉक्स, IRFC से लेकर IRCTC तक में गजब की तेजी; खरीदने की मची लूट!

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 11:06 AM (IST)

    केंद्रीय बजट 2026 के दौरान शेयर बाजार में रेलवे शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया। IRFC, RVNL, IRCON, IRCTC, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स और जुपिटर वैगन्स जैसे ...और पढ़ें

    Union Budget 2026 के बीच झूमे रेलवे के स्टॉक्स, IRFC से लेकर IRCTC तक में गजब की तेजी; खरीदने की मची लूट!

    Union Budget 2026 के बीच झूमे रेलवे के स्टॉक्स, IRFC से लेकर IRCTC तक में गजब की तेजी; खरीदने की मची लूट!

    HighLights

    1. केंद्रीय बजट 2026 के बीच रेलवे शेयरों में उछाल।

    2. IRFC, IRCTC, RVNL जैसे स्टॉक्स में 4% तक की तेजी।

    3. वित्त मंत्री के बजट भाषण के दौरान दिखी निवेशकों की रुचि।

    नई दिल्ली। भारत के केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) के बीच शेयर बाजार में रेलवे के शेयरों में गजब की तेजी देखी जा रही है।  रेलवे स्टॉक जैसे (Railway Stocks) इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRFC), रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), IRCON इंटरनेशनल लिमिटेड, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC), टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड और जुपिटर वैगन्स लिमिटेड के शेयरों को खरीदने की लूट मची है।

    Union Budget 2026 के बीच भागे रेलवे के शेयर

    एक ओर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश कर रही हैं और दूसरी ओर रेलवे के शेयर दम भर रहे हैं। सुबह बाजार खुलते ही इन शेयरों में तेजी देखी गई।

    IRCTC: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Railway Catering And Tourism Corporation Limited) के शेयरों में आज यानी 1 फरवरी को करीब 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। IRCTC Share शुक्रवार को 623.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था और आज यह 628.80 रुपये पर ओपन हुआ और 632.55 के उच्चतम स्तर तक गया।

    RVNL: रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Limited) के शेयरों में भी तेजी जारी है। शुक्रवार को RVNL Shares 343.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे और आज बजट वाले दिन यह 343.40 के स्तर पर खुले और 351.60 रुपये के उच्चतम स्तर तक गए। इसमें करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

    खबरें और भी

    IRCON: इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON International Limited) के शेयरों में भी तेजी जारी है। शुक्रवार को इसके शेयर 164.00 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। आज यानी 1 फरवरी 2026 को बजट वाले दिन यह 165.72 रुपये के स्तर पर खुले और 168.60 के उच्चतम स्तर तक गए। इसमें लगभग 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। अभी यह बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।

    TITAGARH RAIL SYSTEMS LIMITED: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (Titagarh Rail Systems Share) के शेयरों में आज बजट वाले दिन लगभग 4 फीसदी की तेजी देखी गई। अभी यह बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को इसके शेयर 821.00 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे और आज यह 827.00 पर खुले और 848.00 के उच्चतम स्तर तक गए।

    Jupiter Wagons Limited: जुपिटर वैगन्स लिमिटेड के शेयरों में बजट वाले दिन तेजी का दौर जारी है। इसके शेयरों में 4 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। आज इसके शेयर पिछले बंद 323 की अपेक्षा 326.00 रुपये के स्तर पर खुले और 340.85 के उच्चतम स्तर तक गए।

    डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है।