सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक हफ्ते में ₹10 महंगा हुआ अंडा, चिकन के दाम भी चढ़े, व्यापारियों ने बताई महंगाई बढ़ने की असली कहानी!

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 06:55 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश में अंडे और चिकन की कीमतों में तेजी आई है, जहां अंडे ₹10 प्रति दर्जन और चिकन ₹30 प्रति किलो महंगा हुआ है। व्यापारियों के अनुसार, बारिश से ...और पढ़ें

    अंडे और चिकन की कीमत में उछाल

    अंडे और चिकन की कीमत में उछाल

    HighLights

    1. आंध्र प्रदेश में अंडे और चिकन की कीमतों में वृद्धि।

    2. अंडे ₹10 प्रति दर्जन, चिकन ₹30 प्रति किलो महंगा।

    3. बढ़ी मांग, मृत्युदर, ईंधन लागत वृद्धि मुख्य कारण।

    नई दिल्ली| अंडे को प्रोटीन का सबसे सस्ता और अच्छा सोर्स माना जाता है। लेकिन अब अंडे की कीमत को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडे और चिकन की कीमतों में तेजी आई है। आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 1 हफ्ते के भीतर अंडे और मांस की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है।

    कितनी बढ़ी अंडे और चिकन की कीमत?

    आंध्र प्रदेश के कई शहरों में अंडे (Eggs) और चिकन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। स्थानीय व्यापारी के. नायडू ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पिछले एक हफ्ते में ही कीमतों में तेज उछाल आया है। उन्होंने बताया कि अंडों में प्रति दर्जन 10 रुपये की वृद्धि हुई है, जो अंडे पिछले हफ्ते ₹72-₹78 प्रति दर्जन बिक रहे थे, उनकी कीमत अब ₹84-₹90 प्रति दर्जन हो गई है। अंडे के अलावा चिकन की कीमत में भी बढ़ोतरी आई है। मधुरवाड़ा में ड्रेस्ड ब्रॉयलर चिकन अब ₹270 प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो पिछले हफ्ते ₹240 प्रति किलो के आसपास बिक रही थी।

    क्यों बढ़ रही है कीमत?

    सबसे जरूरी सवाल है कि आखिर क्यों बढ़ रही हैं अंडे और चिकन की कीमत? स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक आमतौर पर गर्मी के दिनों में मांग कम होती है, लेकिन इस बार इसका उल्टा देखने को मिला। कई इलाकों में बारिश होने के चलते मांग में बढ़ोतरी देखी गई है। उन्होंने बताया कि मई के महीने में अधिक मृत्युदर के कारण सप्लाई भी प्रभावित हुई है। यही कारण है कि कीमतों में तेजी आई है।

    ये भी पढ़ें: Egg Export: इन 5 देशों में है भारतीय अंडों की भारी डिमांड, जानिए देश के पोल्ट्री सेक्टर का क्या है हाल?

    मिडिल ईस्ट का युद्ध भी बड़ी वजह

    स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, डीजल-पेट्रोल और ईंधन की आपूर्ति में कमी और बढ़ती कीमत के चलते माल ढुलाई में भी अनियमितता आई है। इससे ट्ऱांस्पोर्टिंग कॉस्ट बढ़ी है, जिसके कारण अंडे और चिकन की कीमत में भी तेजी आई है। युद्ध की वजह से ईंधन की समस्या का सामना देश ने देख लिया है, ऐसे में कीमतें बढ़ना एक बड़ी वजह मानी जा रही है।

    खबरें और भी

    आंध्र प्रदेश देश में सबसे अधिक अंडो का उत्पादन करना वाला राज्य है, जहां से विदेशों में भी बड़े पैमाने में अंडों का निर्यात भी किया जाता है। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देश के अन्य राज्यों में भी अंडे और चिकन की कीमत में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।