सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी में भी आई गिरावट, आपके शहर में कितना हुआ दाम?

Published: Wed, 22 Oct 2025 10:20 AM (IST)

दिवाली तक सोने (Gold Price Today) और चांदी की मांग सबसे ज्यादा रहती है। इसलिए इसकी कीमत में भी हमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिवाली खत्म होने के बाद मांग कम होने से सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Price) में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज भी सोने और चांदी का दाम गिरा है। दोनों की ही चमक अब फीकी पड़ने लगी है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना है।

Gold Price Today: कितना है सोने का दाम?

कल मुहूर्त ट्रेडिंग के समय एमसीएक्स में भी कारोबार हुआ। सुबह 10 बजे के करीब एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 128,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसमें 271 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। हालांकि ये दाम कल मुहूर्त ट्रेडिंग के समय अपडेट हुए हैं। 

IBJA में 20 अक्टूबर, शाम को 24 कैरेट सोने का दाम 126,730 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें अभी तक नए रेट अपडेट नहीं हुए हैं। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 116,085 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने का भाव 95,048 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अब जानते हैं कि चांदी का भाव कितना है।

यह भी पढ़ें:- Gold Price: 25 साल बाद 1 करोड़ रुपये में कितना खरीद पाएंगे सोना, कितनी हो जाएगी कीमत, यहां जानें सब कुछ

Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

मुहूर्त ट्रेडिंग के समय चांदी की कीमत एमसीएक्स में 1,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई थी। इसमें 327 रुपये प्रति किलो की गिरावट थी। चांदी ने उस समय 148,508 रुपये प्रति किलो का लॉ रिकॉर्ड और 150,327 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया था। एमसीएक्स आज शेयर बाजार की तरह बंद है। 

IBJA में 20 अक्टूबर शाम को 1 किलो चांदी का भाव 160,100 रुपये दर्ज किया गया था। IBJA में अब तक नए रेट नहीं आए हैं। 

आपके शहर में कितनी है कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹130,550 ₹158,130
जयपुर ₹130,600 ₹158,190
कानपुर ₹130,650 ₹158,250
लखनऊ ₹130,650 ₹158,250
भोपाल ₹130,760 ₹158,380
इंदौर ₹130,760 ₹158,380
चंडीगढ़ ₹130,620 ₹158,210
रायपुर ₹130,570 ₹158,150

 

पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 130,550 रुपये चल रहा है। भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 130,760 रुपये चल रही है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का भाव सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 158,130 रुपये चल रही है। इंदौर और भोपाल में चांदी का दाम 158.380 रुपये प्रति किलो चल रहा है।