सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Hike: सोने से दोगुनी रफ्तार से भागे चांदी के दाम; पटना-लखनऊ से इंदौर तक, आपके शहर में क्या हैं नए रेट?

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 08:55 PM (IST)

    Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन के बाद सोना चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद, गुरुनानक जयंती पर कीमतों में उछाल आया। MCX पर सोने में 715 रुपये ...और पढ़ें

    सोना-चांदी में तगड़ा उछाल, Gold से दोगुनी रफ्तार से भागी Silver।

    सोना-चांदी में तगड़ा उछाल, Gold से दोगुनी रफ्तार से भागी Silver।

    Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन के बाद सोना-चांदी में लगातार गिरावट गुरुनानक जयंती पर थम गई। बुधवार, 5 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार कोमैक्स (Comex) पर गोल्ड में 28.80 (करीब 2,553 रुपए) प्रति औंस की तेजी आई। चांदी में हल्की तेजी देखी गई। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रात 8.30 बजे तक 24 कैरेट गोल्ड में 715 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल आया। वहीं चांदी में सोने से दोगुना का उछाल आया। चांदी में 1285 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

    MCX पर कितने बढ़े सोना-चांदी के दाम?

    Gold Price Today: एमसीएक्स पर 5 दिसंबर 2025 डिलीवरी गोल्ड (Gold Rate Today) का भाव 715 रुपए उछलकर 1,20,512 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। मंगलवार को यह कीमत 1,19,797 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। मंगलवार को शाम 5 बजे बाजार खुलते ही सोने में मामूली तेजी आई, लेकिन देखते ही देखते कीमतों में रफ्तार पकड़ ली। खबर लिखे जाने तक गोल्ड 1,20,320 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान इसका लो लेवल 1,19,900 रुपए और हाई लेवल 1,20,649 रुपए रहा।

    Silver Price Today: वहीं 5 दिसंबर 2025 डिलीवरी वाली चांदी में 1,285 रुपए (Silver Rate Today) की तेजी आई और इसका दाम 1,46,769 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। इस दौरान इसका लो लेवलल 1,45,500 रुपए रहा और हाई लेवल 1,46,975 रुपए दर्ज किया गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि गुरुनानक जयंती, शादी-ब्याह के सीजन और ग्लोबल मार्केट में डॉलर की कमजोरी के कारण कीमतों को सहारा मिला।

    गुरुनानक जयंती (Gurunanak Jayanti 2025) के मौके पर IBJA यानी इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन का अवकाश था। इसलिए उसके ताजा रेट जारी नहीं हुए।

    यह भी पढ़ें- कहीं आपके गोल्ड में तो नहीं मिला चांदी और तांबा, जानें क्या होता है कैरेट? जानें एक-एक डिटेल

    आपके शहर में क्या हैं सोना-चांदी के रेट?

    शहर सोना (24 कैरेट) सोना (22 कैरेट) सोना (18 कैरेट) चांदी प्रति किलो
    पटना ₹120,610 ₹110,559 ₹90,458 ₹147,470
    जयपुर ₹120,660 ₹110,605 ₹90,495 ₹147,530
    कानपुर ₹120,700 ₹110,642 ₹90,525 ₹147,530
    लखनऊ ₹120,700 ₹110,642 ₹90,525 ₹147,530
    भोपाल ₹120,800 ₹110,733 ₹90,600 ₹147,650
    इंदौर ₹120,800 ₹110,733 ₹90,600 ₹147,650
    चंडीगढ़ ₹120,670 ₹110,614 ₹90,503 ₹147,490
    रायपुर ₹120,630 ₹110,578 ₹90,473 ₹147,430

    (नोटः गोल्ड के रेट प्रति 10 ग्राम हैं।)

    यह भी पढ़ें- Gold Price Target: दिसंबर 2025 तक सोने का भाव कितना पहुंच जाएगा? अभी खरीद लें या इंतजार करने में फायदा, एक्सपर्ट से जानें सब

    खबरें और भी