सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Hike: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार भाव गया 1.5 लाख रुपये के पार; एक झटके में 7000 बढ़े दाम

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 02:51 PM (IST)

    एमसीएक्स पर सोना पहली बार 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार  (Gold Price Hike पहुंच गया। 5 फरवरी 2026 के वायदा अनुबंध में सोने का भाव 152500 रुपये क ...और पढ़ें

    Gold Price Hike: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार भाव गया 1.5 लाख रुपये के पार; एक झटके में 7000 बढ़े दाम

    Gold Price Hike: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार भाव गया 1.5 लाख रुपये के पार; एक झटके में 7000 बढ़े दाम

    HighLights

    1. सोना पहली बार 1.5 लाख रुपये के पार

    2. MCX पर 152500 रुपये का सर्वकालिक उच्च स्तर

    3. आज 145500 रुपये पर खुला था बाजार

    नई दिल्ली। सोना पहली बार 1.5 लाख के पार जा चुका है। MCX पर 20 जनवरी को 5 फरवरी 2026 के लिए सोने का वायदा अपने ऑल टाइम हाई 152500 रुपये (Gold Price Hike) के स्तर पर पहुंच गया। आज यह 145500 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था और 152500 तक गया। दोपहर 2 बजकर 45 मिनट के आसपास यह 149100 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    सोने के साथ चांदी ने भी आज MCX पर अपना ऑल टाइम हाई बनाया है।  5 फरवरी 2026 के लिए चांदी का वायदा 327998 (Silver Price Hike) के ऊपरी स्तर तक गया। आज MCX पर चांदी 306499 रुपये के स्तर पर खुली। और यह 327998 तक गई। दोपहर 2 बजकर 55 मिनके के आसपास यह 316396 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।

    IBJA पर कितनी है सोने और चांदी की कीमत?

    MCX  पर सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। इसका सीधा असर रिएल टाइम रेट्स पर भी पड़ रहा है। वायदा कारोबार के इतर अगर बात करें IBJA रेट्स की तो इसके अनुसार आज सुबह 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 146375 रुपये का है। वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की बात करें तो इसकी कीमत 145789 रुपये है। ये रेट सुबह का है। शाम के रेट में इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। 

    वहीं, IBJA पर आज सिल्वर 304863 पर था। शाम की कीमतों में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। 2026 की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है।

    क्यों आ रही सोने और चांदी में तेजी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को हासिल करने के नए प्रयास और फ्रांस, जर्मनी और UK सहित आठ यूरोपीय देशों पर 1 फरवरी से 10% टैरिफ लगाने की अमेरिकी योजनाओं से बाजार अस्थिर हो गए हैं, साथ ही जून तक दरें बढ़कर 25% होने का खतरा भी है। इसका असर मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है।

    खबरें और भी

    यूरोप 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा के अमेरिकी सामानों पर जवाबी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है, जिससे NATO सहयोगियों के बीच ट्रेड वॉर का डर बढ़ गया है और निवेशक "सेल अमेरिका" ट्रेड की ओर झुक रहे हैं, जिससे सेफ-हेवन डिमांड फिर से बढ़ गई है।

    भारतीय रुपया भी 2026 की शुरुआत से काफी कमजोर हुआ है। NSE पर USDINR जनवरी फ्यूचर्स वर्तमान में 91 से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इस साल अब तक एक रुपये से ज्यादा की गिरावट दिखाता है। घरेलू प्रतिभागियों को दो एक साथ काम करने वाले कारकों से फायदा हो रहा है। बढ़ती वैश्विक सोने की कीमतें और रुपये की गिरावट मिलकर रिटर्न को बढ़ा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- ट्रंप टैरिफ गेम से भारत को बड़ा फायदा, अपने ही बिछाए जाल में फंसा US; भारत के लिए खोल दिए 27 देशों के दरवाजे!