सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Investment: 24, 22 या 18 कैरेट गोल्ड, निवेश और ज्वैलरी के लिए कौन सा सोना है सबसे बेस्ट? समझें अंतर

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 06:26 PM (IST)

    Gold खरीदते समय सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही रहता है कि आखिर कौन सा सोना सही है- 24 कैरेट 22 कैरेट या 18 कैरेट? 24 कैरेट सबसे शुद्ध है लेकिन क्या यह रोज़ प ...और पढ़ें

    24, 22 या 18 कैरेट गोल्ड, निवेश और ज्वैलरी के लिए कौन सा सोना है सबसे बेस्ट?
    24, 22 या 18 कैरेट गोल्ड, निवेश और ज्वैलरी के लिए कौन सा सोना है सबसे बेस्ट?

    नई दिल्ली| सोना खरीदना हमेशा ही लोगों के लिए भरोसे का सौदा रहा है। चाहे गहनों के लिए हो या फिर मोटा रिटर्न पाने के लिए निवेश के रूप में। लेकिन सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही रहता है कि आखिर कौन सा सोना सही है- 24 कैरेट, 22 कैरेट या 18 कैरेट? 24 कैरेट सबसे शुद्ध है, लेकिन क्या यह रोज़ पहनने के लिए टिकाऊ है?

    22 कैरेट में बैलेंस है, लेकिन क्या यह निवेश के लिए बेहतर है? और 18 कैरेट डिजाइन-फ्रेंडली है, पर रिटर्न कैसा देगा? ये बातें तब और अहम हो जाती हैं, जब त्योहारी सीजन सिर पर हो और सोने के दाम लगातार आसमान छू रहे हों। आज इस खबर आपको बताएंगे कि जरूरत और बजट के हिसाब से कौन सा सोना आपके लिए स्मार्ट चॉइस (Gold Investment) हो सकता है। 

    24, 22 या 18 कैरेट, तीनों में क्या अंतर?

    कैरेट शुद्धता (प्योरिटी) मजबूती / टिकाऊपन
    24 कैरेट लगभग 99.9% शुद्ध सोना किसी मिश्रण (मेटल अलॉय) की मात्रा बहुत कम होती है। | बहुत नरम होता है। महीन काम-काज में टूट-फूट, खरोंच और झुकाव की संभावना ज्यादा। रोज़ पहनने वाले गहनों के लिए कम उपयुक्त।
    22 कैरेट करीब 91.6% सोना + लगभग 8.4% अन्य धातुएं (जैसे तांबा, चांदी) 24 कैरेट की तुलना में ज्यादा मजबूत। कुछ रोज़मर्रा का पहनावा झेल सकता है। हल्का पहनने-उतारने वाले गहने इसके लिए बेहतर।
    18 कैरेट लगभग 75% सोना + 25% मिश्रित धातुएं सबसे ज्यादा मजबूत और टिकाऊ। भारी पहनावे, रोज इस्तेमाल, कड़े डिजाइन वाले गहनों के लिए बेहतर चुनाव।

    यह भी पढ़ें- Gold Investment: सोने के बिस्किट, सिक्के या फिर ज्वैलरी, निवेश के लिए क्या है सबसे सही?

    तीनों की कीमतों में कितना अंतर?

    • 24 कैरेट- 1,09,511 रुपए प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट- 1,00,312 रुपए प्रति 10 ग्राम
    • 18 कैरेट- 82,133 रुपए प्रति 10 ग्राम

    (कीमतें सोमवार शाम 6 बजे तक IBJA यानी इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक)

    खबरें और भी

    तीनों में कौन ज्यादा सही?

    1. अगर आप अत्यधिक शो-पीस गहने चाहते हैं, उदाहरण के लिए हल्के बालियां, पेंडेंट आदि, जहां अधिक चमक चाहिए और कम पहनावा होगा, तो 24 कैरेट सुंदर लगेगा।
    2. अगर गहने रोज पहनने होंगे। जैसे चूड़ियां, अंगूठियां, जो कि काम-काज, हाथ धोने-ने आदि में खराब ना हो, तो 22 कैरेट बेहतर संतुलन देता है। अच्छी चमक के साथ मजबूत भी होता है।
    3. यदि गहने भारी डिजाइन के हैं, रोज पहनना है, या कुछ ऐसा चाहिए जो झट-पट खराब न हो, तो 18 कैरेट स्मार्ट चॉइस हो सकता है। 

    सोना व्यापारी बताते हैं कि हर कैरेट की अपनी जगह है। त्योहारी मौसम में अपना बजट, पहनने की आदत और गहने का उपयोग ध्यान में रखें। अगर आप निवेश भी सोच रहे हैं, तो शुद्धता जरूर मायने रखती है, लेकिन रोजमर्रा की मजबूती और लागत भी उतनी ही अहम है।