Gold Price: 10 साल पहले तिजोरी में रखा था 20 ग्राम गोल्ड, आज कितनी होगी कीमत; कितना मिला फायदा?
Gold Price: यह लेख सोने में निवेश के पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डालता है। इसमें बताया गया है कि कैसे ...और पढ़ें
-1776142592954_m.webp)
HighLights
10 साल पहले 20 ग्राम सोने में निवेश का विश्लेषण।
2016 से अब तक सोने की कीमत में भारी वृद्धि।
Gold Price: सोने पर हमारे पूर्वज हमेशा से विश्वास करते आए हैं। हमारे देश में इसे निवेश के उद्देश्य से नहीं देखते बल्कि परंपरागत उद्देश्यों की नजर देखा जाता है। यह एक तरह का ही निवेश ही जो हमने अपने पुरखों से सिखा है। पैसों की तरह इसकी वैल्यू कम नहीं होती बल्कि समय के साथ इसकी वैल्यू और बढ़ती है।
आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि अगर किसी ने 10 साल पहले 20 ग्राम सोना लिया तो आज इसकी कीमत कितनी होगी। उस समय उसने 20 ग्राम गोल्ड कितने में लिया होगा। उसे 20 ग्राम गोल्ड लेने से कितना फायदा हुआ होगा?

सोर्स- केडिया एडवाइजरी
10 साल पहले क्या थी 20 ग्राम गोल्ड की वैल्यू?
केडिया एडवाइजरी से मिले एमसीएक्स के आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल 2016 में 24 कैरेट सोने की कीमत 30266 रुपये थी। कल एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 1.51 लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर दर्ज की गई। अगर व्यक्ति ने 10 साल पहले 20 ग्राम सिर्फ गोल्ड बिस्कुट लिए है, तो आज उसे 1,20,734 रुपये प्रति 10 ग्राम (1,51,000-30,266) का फायदा हुआ होगा। यह भी कह सकते हैं कि 10 साल पहले उसे 1.20 लाख सस्ता गोल्ड मिल गया।
अब मानते हैं कि व्यक्ति ने 20 ग्राम गोल्ड के गहने बनाए। अब गहने 24 कैरेट गोल्ड के नहीं, बल्कि 22 कैरेट सोने के बनते हैं। 10 साल पहले यानी 2016 को 22 कैरेट सोने की कीमत (30266/24x22) 27,743 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज 22 कैरेट सोने का दाम (1,51,000/24x22) 1,38,416 रुपये है। इस हिसाब से 1,10,673 रुपये प्रति 10 ग्राम का फायदा हुआ।
10 साल में 1.20 लाख का रिटर्न
कुल मिलाकर गोल्ड ने इन 10 सालों में अच्छा रिटर्न दिया है। अगर आप आज से 5 साल पहले भी गोल्ड खरीदते तो आपको 24 कैरेट सोना 51,754 रुपये प्रति 10 ग्राम का मिल जाता। मौजूदा कीमत के आधे से भी कम।
