सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, धनतेरस से पहले ₹1,30,000 के पार पहुंची कीमत, आपके शहर में क्या है दाम?

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 09:25 AM (GMT+05:30)

    कई कमोडिटी एक्सपर्ट पहले से ही ये कयास लगा रहे थे कि धनतेरस के दिन सोने का भाव 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच जाएगा। हालांकि धनतेरस से एक दिन पहल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कई कमोडिटी एक्सपर्ट पहले से ही ये कयास लगा रहे थे कि धनतेरस के दिन सोने का भाव 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच जाएगा। हालांकि धनतेरस से एक दिन पहले ही सोने का भाव ₹1,30,000 के पार पहुंच चुका है। वहीं चांदी में सोने से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।  

    सुबह 9.21 बजे चांदी में 1091 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। अभी चांदी का दाम 168,754 रुपये प्रति किलो चल रहा है। आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है?

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव? 

    सुबह 9.31 बजे एमसीएक्स में सोने का भाव 131,896 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें 2044 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल है। सोने ने अब तक 131,026 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 131,920 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 9.38 बजे एमसीएक्स पर चांदी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चांदी का भाव इस समय 170,353 रुपये प्रति  किलो चल रहा है। चांदी में अभी 2690 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी देखी जा रही है। चांदी ने अब तक 167,006 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 170,368 रुपेय प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    देश के अलग-अलग शहर में क्या है भाव?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹131,980 ₹169,950
    जयपुर ₹132,030 ₹169,720
    कानपुर ₹132,080 ₹169,790
    लखनऊ ₹132,080 ₹169,790
    भोपाल ₹132,080 ₹169,820
    इंदौर ₹132,080 ₹169,820
    चंडीगढ़ ₹131,920 ₹169,640
    रायपुर ₹131,880 ₹169,570


    धनतेरस से एक दिन पहले रायपुर में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की की्मत 131,880 रुपये है। वहीं कानुपर, लखनऊ और भोपाल में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 132,080 रुपये चल रही है। अगर चांदी की बात करें तो रायपुर में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 169,570 रुपये में मिल रही है। वहीं पटना में चांदी का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 169,950 रुपये में मिल रही है। 

    खबरें और भी