Gold Silver Price Today: बुरी तरह क्रैश होने वाला है गोल्ड-सिल्वर, दावा- ₹2 लाख रह जाएगी चांदी की कीमत; एक्सपर्ट ने वजह भी बताई
Gold Silver Price Today LIVE: फेड रिजर्व के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आने लगा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब सोने और चांदी की कीमतें अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।

आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने और चांदी में गिरावट का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। आज, 18 सितंबर को सोने और चांदी कीमतों में तेजी (Gold Silver Price Today LIVE) देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में शाम 5:20 बजे तक 4410 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार करता दिखा। चांदी 2.21% की तेजी के साथ 67 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ट्रेड करती दिखी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today live) के बॉर्डर पर पहुंच गया। जबकि दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 2.43 लाख रुपए (silver price today live) प्रति किलोग्राम के ऊपर पहुंच गई।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व के डिसीजन के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि दीवाली तक गोल्ड में जोरदार उछाल आएगा और जनवरी के अपने हाई लेवल के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। उन्होंने सोने और चांदी के टारगेट प्राइस भी दिए हैं। जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में जानें पल-पल के अपडेट....
रातोंरात इंग्लैंड से अमेरिका शिफ्ट होगा 31000 किलो गोल्ड
आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेज़ुएला के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वेनेज़ुएला सरकार और विपक्ष सेंट्रल बैंक के करीब 4 अरब डॉलर (लगभग 38,000 से 40,000 करोड़ रुपए) के सोने के रिजर्व को बैंक ऑफ इंग्लैंड से हटाकर फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क में ट्रांसफर करने के लिए एक समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। हालांकि, रॉयटर्स इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है।
बैंक ऑफ इंग्लैंड ने सालों से वेनेज़ुएला के लगभग 31 मीट्रिक टन (31000 किलो ग्राम) सोने को रोक रखा था। ब्रिटिश बैंक का तर्क था कि वह निकोलस मादुरो की सरकार को वैध नहीं मानता। यह मामला ब्रिटिश अदालतों में लंबे समय से कानूनी विवाद के घेरे में है। जनवरी में मादुरो के अमेरिका द्वारा पकड़े जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्ज ने किंग चार्ल्स से भी इस सोने को रिलीज करने की गुहार लगाई थी।
इंदौर में सोना, चांदी के भाव में तेजी
स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 5600 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई।
क्या आप भी ₹10 का डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं? सरकार बदलने जा रही है नियम, आपकी जेब पर क्या होगा असर!
सोने से भारतीयों का लगाव किसी से छिपा नहीं है और इसी लगाव को डिजिटल गोल्ड ने एक नई उड़ान दी है। लेकिन अब तक इस बाजार पर किसी एक सरकारी नियामक (Regulator) का सीधा कंट्रोल नहीं था। वित्त मंत्रालय अब इस पूरे सिस्टम को रेगुलेट करने जा रहा है। इसके लिए RBI, SEBI (सेबी), बैंकों और अन्य संबंधित पक्षों से अहम सुझाव मांगे गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बड़ी सहमति इस बात पर बन रही है कि डिजिटल गोल्ड को 'प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) अधिनियम, 1956' (SCRA) के तहत एक 'सिक्योरिटी' यानी प्रतिभूति मान लिया जाए। अगर ऐसा होता है, तो इस पूरे बाजार की कमान और निगरानी सीधे तौर पर RBI और SEBI दोनों के हाथों में आ जाएगी।
नए नियम लागू होने के बाद सबसे बड़ा फायदा आम ग्राहकों की सुरक्षा के रूप में सामने आएगा। अभी जब आप डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो ऐप पर आपके नाम से सोना दिख तो जाता है, लेकिन हकीकत में तिजोरी में उतना सोना रखा है या नहीं, इसे लेकर कोई सख्त सरकारी ऑडिट नहीं होता।
अब प्रस्तावित नियमों के तहत यह अनिवार्य किया जा सकता है कि आप डिजिटल गोल्ड की जितनी भी यूनिट खरीदेंगे, कंपनी को हर यूनिट के पीछे ठीक उतना ही असली (फिजिकल) सोना लॉकर में रखना ही पड़ेगा। साथ ही कंपनियों के लिए सोने के स्टोरेज, सख्त ऑडिट, रिकॉर्ड रखने और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) को रोकने के नियम बेहद कड़े कर दिए जाएंगे।
Silver Price Prediction: क्या 2 लाख रुपए से नीचे आ जाएगी चांदी की कीमत?
Silver Price Crash: इंटेलीसिस वेंचर्स के फाउंडर और सेबी रजिस्टर्ड अमित सुरेश जैन ने बताया कि आने वाले दिनों में क्रूड के दाम तेजी से उछल सकते हैं। वजह है- मिडिल ईस्ट वॉर और लाल सागर में हूती विद्रोहियों का अटैक। उन्होंने बताया कि अगर यह तनाव ज्यादा दिनों तक चलता है तो क्रूड के दाम 130 डॉलर के पार जा सकते हैं। जिससे गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। अमित जैन ने बताया कि चांदी के लिए 2.25 लाख रुपए का सपोर्ट अहम है। अगर यह सपोर्ट टूटता है तो चांदी की कीमत 2 लाख रुपए से नीचे आ सकती है।
घरों में रखे 30,000 टन से ज्यादा सोने को अर्थव्यवस्था में कैसे लाया जा सकता है?
मुथूट एग्जिम के सीईओ केयूर शाह ने बताया कि इसके लिए सबसे जरूरी है कि लोगों को भरोसेमंद और पारदर्शी तरीके से अपना पुराना सोना बेचने की सुविधा मिले। ऑर्गनाइज्ड सेक्टर की गोल्ड लोन NBFC कंपनियों ने घरों में रखे सोने को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने में मदद की है। इसी तरह ज्यादा संगठित कंपनियों को ऐसे रिटेल सेंटर बनाने की जरूरत है, जहां लोग वैज्ञानिक और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए अपना सोना बेच सकें। इसके अलावा सरकार और इंडस्ट्री को गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (Gold Monetisation Scheme) में भी बदलाव करने की जरूरत है। जमीनी स्तर की कई चुनौतियों के कारण यह योजना उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हो पाई। इसे ज्यादा आसान और ग्राहक-केंद्रित बनाने से घरों और लॉकर में पड़े पुराने, इस्तेमाल न होने वाले सोने को अर्थव्यवस्था में लाया जा सकता है।
भारत के लिए गोल्ड रीसाइक्लिंग क्यों जरूरी हो रही है?
मुथूट एग्जिम के सीईओ केयूर शाह ने बताया कि भारत में हर साल करीब 700-800 टन सोने की खपत होती है। इसका लगभग पूरा हिस्सा आयात किया जाता है। इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार और करेंस अकाउंट डेफिसिट (CAD) पर दबाव पड़ता है। अनुमान के मुताबिक, भारतीय घरों और मंदिर ट्रस्टों के पास करीब 30,000 टन सोना मौजूद है। अगर इस सोने में से केवल 1% यानी करीब 300 टन सोना हर साल रीसाइकिल होकर दोबारा अर्थव्यवस्था में आता है, तो सालाना सोने के आयात में करीब 30-40% तक कमी आ सकती है। इसलिए गोल्ड रीसाइक्लिंग भारत के लिए लंबे समय में एक टिकाऊ समाधान बन सकती है।
Gold Silver Price Today: IBJA पर शाम 5 बजे के ताजा रेट क्या हैं?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के शाम 5 बजे जारी हुए ताजा रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,53,727 रुपए प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन के मुकाबले यह 1,878 रुपए महंगा हुआ।
इसी तरह, 22 कैरेट सोना 1,720 रुपए महंगा हो गया और कीमत 1,40,814 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं, 18 कैरेट सोना पिछले दिन के मुकाबले 1,408 रुपए महंगा हो गया और कीमत 1,15,295 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

Silver Price Hike: 8 दिन में चांदी हुई कितनी महंगी?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 11 सितंबर को चांदी 2,34,974 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। वहीं आज यानी 18 सितंबर को चांदी 2,43,047 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। यानी पिछले 8 दिनों में चांदी 8073 रुपए महंगी हो चुकी है।
Gold Price Hike: पिछले 8 दिनों में कितना महंगा हुआ गोल्ड?
MCX पर 11 सितंबर को सोना 1,50,784 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था, जो आज यानी 18 सितंबर को 1,54,600 रुपए के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया। यानी पिछले 8 दिन में सोना 3816 रुपए महंगा हो गया है।
Gold Silver Price Today: MCX पर शाम 5 बजे तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?
MCX पर शाम 5 बजे तक अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाले गोल्ड में 0.88% का उछाल आया। कीमत 1188 रुपए बढ़कर 1,53,972 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,54,600 रुपए और लो लेवल 1,52,171 रुपए लो लेवल रहा। वहीं चांदी में 1.41% का उछाल देखा गया। कीमत 3367 रुपए बढ़कर 2,41,572 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,43,047 रुपए और लो लेवल 2,43,047 रुपए रहा।
₹100 में खरीदा डिजिटल गोल्ड कितना सुरक्षित? कड़े नियमों की तैयारी,
आज 10 रुपये, 50 रुपये या 100 रुपये में सोना खरीदना आसान हो गया है। मोबाइल ऐप खोलिए और अपनी पसंद की रकम का डिजिटल गोल्ड खरीद लीजिए। लेकिन अगर आप भी इस तरह सोना खरीदते हैं तो आने वाले दिनों में आपके लिए कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। सरकार डिजिटल गोल्ड को ज्यादा सख्त नियामकीय दायरे में लाने की तैयारी पर विचार कर रही है। प्रस्तावित व्यवस्था में डिजिटल गोल्ड की हर यूनिट के पीछे फिजिकल यानी असली सोना रखना जरूरी किया जा सकता है। साथ ही इस बाजार की निगरानी में RBI और SEBI की भूमिका तय किए जाने पर भी चर्चा है। वित्त मंत्रालय ने इस मुद्दे पर नियामकों, बैंकों और दूसरे संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे हैं।
MCX की कीमतों पर रुपये का असर
भारतीय सर्राफा बाज़ार (bullion market) में सोने और चांदी की कीमतों के लिए रुपये में होने वाला उतार-चढ़ाव बहुत अहम है, क्योंकि भारत ज़्यादातर सोना और चांदी आयात करता है।
गर्ग के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग ₹95.94 के स्तर पर था। रुपये की कमज़ोर चाल MCX पर अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में गिरावट के असर को कम कर सकती है, जबकि रुपये की मज़बूती घरेलू मुनाफ़े को सीमित कर सकती है।
भारत में सोने में निवेश के लोकप्रिय विकल्प
फिजिकल गोल्ड (भौतिक सोना) में सोने की ईंटें (बार), सिक्के और गहने शामिल हैं। फिजिकल गोल्ड एक ठोस संपत्ति है और कई निवेशकों को सुरक्षा का एहसास कराता है।
Gold vs Silver: निवेश करना कहां सबसे सही, एक्सपर्ट ने क्या बताया?
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी का कहना है कि चांदी अभी भी सोने के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिख रही है, क्योंकि इसे इंडस्ट्रियल डिमांड का अतिरिक्त फायदा मिल रहा है। तांबा (Copper) $14,230 प्रति टन के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि जिंक में तुरंत डिलीवरी (immediate-delivery) के लिए लगभग $100 प्रति टन का प्रीमियम चल रहा है। यह फिजिकल मार्केट में लगातार जारी सप्लाई की तंगी को दिखाता है। चांदी के लिए $65 अहम सपोर्ट और $66 फौरी रेजिस्टेंस है। $66 के ऊपर टिके रहने पर $67.50–68 के रास्ते खुलेंगे, जबकि $65 के नीचे जाने पर तेजी का स्ट्रक्चर कमजोर होगा और भाव $63.50 तक जा सकता है।
सोने की कीमतें बढ़ाने में चीन समेत दुनिया के सेंट्रल बैंकों का क्या रोल है?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि सोने की तेजी के पीछे डी-डॉलराइजेशन भी एक बड़ा कारण है। कई देश अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी में अपनी हिस्सेदारी कम करके सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। चीन लगातार कई महीनों से सोने की खरीद कर रहा है और कुछ महीनों में उसकी खरीद करीब 20 टन प्रति माह तक रही है। इससे ग्लोबल गोल्ड डिमांड को सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा आम निवेशकों के बीच भी सोने का इस्तेमाल बदल रहा है। पहले सोने को मुख्य रूप से खपत यानी ज्वैलरी के नजरिए से देखा जाता था, लेकिन अब यह एक फाइनेंशियल एसेट के तौर पर भी तेजी से इस्तेमाल हो रहा है। मल्टी-एसेट म्यूचुअल फंडों में करीब 18-20 फीसदी तक सोने का एलोकेशन देखने को मिल रहा है।
Gold Price Outlook: गोल्ड की कीमतों पर क्या है एक्सपर्ट की राय?
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी ने बताया कि फेडरल रिजर्व के फैसले पर गोल्ड का रिएक्शन काफी कम था। एक चौथाई पॉइंट (quarter-point) की सख्त बढ़ोतरी के बाद शुरुआत में सोना लगभग 2% गिर गया था, लेकिन फिर इसमें तेज रिकवरी आई और डॉलर इंडेक्स 100 से ऊपर रहने के बावजूद यह करीब 1.8% की बढ़त के साथ $4,342 के पास बंद हुआ। मेरे लिए, यही असल संकेत है। बाजार अब तेल से बढ़ी महंगाई के बीच सख्त मॉनेटरी पॉलिसी को आर्थिक मजबूती के बजाय स्टैगफ्लेशन के रूप में देख रहा है। जब तक सोना $4,300 के ऊपर टिका है, हम इसे लेकर बुलिश (bullish) हैं। अगर यह $4,300 से नीचे जाता है, तो $4,150-4,200 का स्तर फिर से देखने को मिल सकता है, जबकि $4,450-4,500 एक बड़ा रेजिस्टेंस जोन (resistance zone) है। अगर तेजी का मोमेंटम बना रहता है तो $4,500 का स्तर हासिल किया जा सकता है, हालांकि मजबूत डॉलर के कारण यह तेजी अचानक भागने के बजाय धीरे-धीरे आएगी।
Silver Price: ऑल टाइम हाई से कितनी सस्ती हो चुकी चांदी?
Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी ने 29 जनवरी को ऑल टाइम हाई बनाया था और कीमत 4,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार चली गई थी। वहीं आज चांदी की कीमत 2,42,345 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। यानी जनवरी से अब तक चांदी 1.77 लाख रुपए से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।
सोने की कीमतें बढ़ाने में चीन समेत दुनिया के सेंट्रल बैंकों का क्या रोल?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि सोने की तेजी के पीछे डी-डॉलराइजेशन भी एक बड़ा कारण है। कई देश अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी में अपनी हिस्सेदारी कम करके सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
चीन लगातार कई महीनों से सोने की खरीद कर रहा है और कुछ महीनों में उसकी खरीद करीब 20 टन प्रति माह तक रही है। इससे ग्लोबल गोल्ड डिमांड को सपोर्ट मिलता है।"
इसके अलावा आम निवेशकों के बीच भी सोने का इस्तेमाल बदल रहा है। पहले सोने को मुख्य रूप से खपत यानी ज्वैलरी के नजरिए से देखा जाता था, लेकिन अब यह एक फाइनेंशियल एसेट के तौर पर भी तेजी से इस्तेमाल हो रहा है। मल्टी-एसेट म्यूचुअल फंडों में करीब 18-20 फीसदी तक सोने का एलोकेशन देखने को मिल रहा है।
Gold Silver Price Prediction: दीवाली तक कितना महंगा हो सकता है सोना-चांदी?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने जागरण बिजनेस से खास बातचीत में बताया कि दीवाली 2026 तक ग्लोबल मार्केट में सोना 5000 डॉलर प्रति औंस के लेवल को छू सकता है।
भारतीय बाजार में सोना ₹1.80 लाख के पिछले हाई को छू सकता है और उसके ऊपर भी जा सकता है, अगर रुपया मौजूदा स्तरों के आसपास रहता है। ग्लोबल मार्केट में चांदी का टारगेट 90 डॉलर प्रति औंस रहेगा। अगर चांदी 90 डॉलर तक पहुंचती है तो घरेलू बाजार में करीब ₹3 लाख का स्तर पार होने की संभावना बन सकती है।"
हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सोने-चांदी की कीमतें डॉलर, रुपए, ब्याज दरों, कच्चे तेल, वैश्विक तनाव और निवेश मांग जैसे कई फैक्टर से प्रभावित होती हैं।
पढ़ें पूरा इंटरव्यू- Gold Silver Price Today: अब जनवरी का रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना, चांदी भी चमकेगी; खरीदें या नहीं, अजय केडिया से समझें
Gold Silver Price Today: IBJA पर कितना महंगा हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आज दोपहर 12 बजे जारी हुए रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1809 रुपए महंगा हुआ और कीमत 1,53,658 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन इसकी कीमत 1,51,849 रुपए थी।
22 कैरेट सोना 1657 रुपए महंगा हुआ। गुरुवार को इसकी कीमत 1,38,226 रुपए थी, जो आज बढ़कर 1,40,751 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं, 18 कैरेट सोना आज 1357 रुपए महंगा होकर 1,15,244 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दिन इसकी कीमत 1,13,887 रुपए थी।
चांदी की बात करें तो इसमें जोरदार उछाल देखने को मिला। चांदी 6474 रुपए महंगी हो गई और कीमत 2,36,116 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को इसकी कीमत 2,29,642 रुपए थी।
SOURCE- IBJA
Gold Silver Price Today: आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेक गोल्ड के ताजा रेट?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹154,730 | ₹141,836 | ₹116,048 | ₹241,100 |
| मुंबई | ₹154,450 | ₹141,579 | ₹115,838 | ₹240,660 |
| पटना | ₹154,570 | ₹141,689 | ₹115,928 | ₹240,750 |
| जयपुर | ₹154,630 | ₹141,744 | ₹115,973 | ₹240,850 |
| कानपुर | ₹154,670 | ₹141,781 | ₹116,003 | ₹240,850 |
| लखनऊ | ₹154,670 | ₹141,781 | ₹116,003 | ₹240,850 |
| भोपाल | ₹154,800 | ₹141,900 | ₹116,100 | ₹241,040 |
| इंदौर | ₹154,800 | ₹141,900 | ₹116,100 | ₹241,040 |
| चंडीगढ़ | ₹154,630 | ₹141,744 | ₹115,973 | ₹240,780 |
| रायपुर | ₹154,570 | ₹141,689 | ₹115,928 | ₹240,690 |
फेड रेट हाइक के बाद भी सोने और चांदी के दाम क्यों नहीं टूटे?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि फेड की ब्याज दर बढ़ने के बाद आम तौर पर सोने पर दबाव आता है। इसकी वजह यह है कि ब्याज दर बढ़ने पर बॉन्ड यील्ड आकर्षक हो जाती है और निवेशक बिना ब्याज वाले सोने की जगह बॉन्ड को प्राथमिकता दे सकते हैं। लेकिन इस बार बाजार पहले ही रेट हाइक की उम्मीद कर रहा था। यानी यह खबर पहले ही कीमतों में काफी हद तक शामिल थी। इसलिए फैसले के बाद सोने में बड़ी और टिकाऊ गिरावट नहीं आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड एक समय करीब 100 डॉलर टूटा, लेकिन जल्द ही रिकवर कर गया। भारत में सुबह सोने की कीमतों पर रुपए की मजबूती का असर पड़ा। अब बाजार आगे की दरों की दिशा और संभावित रेट कट पर नजर रख रहा है। अगर भविष्य में दरों में कटौती का दौर शुरू होता है तो इससे सोने को अतिरिक्त सपोर्ट मिल सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक के पास 785 अरब डॉलर से ज्यादा का विदेशी मुद्रा भंडार है और रुपए को सपोर्ट मिलने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में कुछ दबाव में रहीं। हालांकि, बाद में ग्लोबल संकेतों के कारण खरीदारी लौट आई।
