Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चेक करें आपके शहर में कितनी रह गई कीमत
Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। आज शनिवार होने के कारण MCX और IBJA ...और पढ़ें

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है।
HighLights
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है।
शनिवार को MCX और IBJA पर ट्रेडिंग बंद।
विभिन्न शहरों में सोने की दरें अलग-अलग।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।Gold Price Today: पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिराटव का दौर जारी है। आज शनिवार होने की वजह से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ट्रेडिंग नहीं होगी। और ना ही IBJA आज रेट जारी करेगा। ऐसे में बीते कल की ही कीमतें मान्य रहेंगी। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि अलग-अलग शहर की कीमतें उस शहर के सर्राफा बाजार की कीमतों पर आधारित हो सकती है। हालांकि, सेंट्रल (IBJA या फिर MCX) कीमतों को ही आधार मानकर अलग-अलग सर्राफा बाजार सोने और चांदी की कीमतें निर्धारित करते हैं।
MCX से लेकर IBJA तक क्या है सोने की कीमत
4 दिसंबर 2026 का गोल्ड वायदा 0.05 फीसदी गिरकर 1,38,419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, बुलियंस के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 1,38,830 रुपये प्रति (Gold Price Today) 10 ग्राम है। और बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार की तो वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 3,884.90 डॉलर प्रति औंस हो गई।
जबरी, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सोना टूटकर 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया है। IBJA के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 140054 रुपये है।
किस शहर में क्या है सोने का भाव । Gold Price City Wise
| शहर का नाम | 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम | 18 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम |
| दिल्ली | ₹142410 | ₹106840 |
| मुंबई | ₹142260 | ₹106690 |
| कोलकाता | ₹142260 | ₹106690 |
| चेन्नई | ₹142260 | ₹106670 |
| पटना | ₹142310 | ₹106740 |
| लखनऊ | ₹142410 | ₹106840 |
| मेरठ | ₹142410 | ₹106840 |
| गुरुग्राम | ₹142410 | ₹106840 |
| चंडीगढ़ | ₹142410 | ₹106840 |
| जयपुर | ₹142410 | ₹106840 |
| बैंगलोर | ₹142260 | ₹106690 |
| कटक | ₹142260 | ₹106690 |
| भुवनेश्वर | ₹142260 | ₹106690 |
| वड़ोदरा | ₹142310 | ₹106740 |
| सूरत | ₹142310 | ₹106740 |
| पुणे | ₹142260 | ₹106690 |
| नागपुर | ₹142260 | ₹106690 |
| नासिक | ₹142290 | ₹106720 |
| लुधियाना | ₹142410 | ₹106840 |
| गुवाहाटी | ₹142260 | ₹106690 |
| जलगांव | ₹142260 | ₹106690 |
| इंदौर | ₹142310 | ₹106740 |
| भोपाल | ₹142310 | ₹106740 |
| अहमदाबाद | ₹142310 | ₹106740 |
| हैदराबाद | ₹142260 | ₹106690 |
यह भी पढ़ें- अदाणी ने टाटा के IHCL से मिलाया हाथ, दोनो ने किया मल्टी-होटल करार; 4 शहरों में खोलेंगे 8 होटल