सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने में आया उछाल, चांदी की रफ्तार भी हुई तेज; चेक करें पटना से लेकर इंदौर तक क्या है कीमत

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 09:45 AM (IST)

    6 नवंबर, गुरुवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) की रफ्तार तेज हो रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। गुरुवार के दिन सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) की रफ्तार तेज होती दिख रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही दोनों पॉजिटिव ट्रेड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये तेजी अभी इतनी अधिक नहीं है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में आज सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा हैय़

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    सुबह 9.35 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 120,628 रुपये है। इसमें 106 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 120,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 120,714 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 120,522 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 

    इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स (Comex) में सुबह 8.42 बजे सोने का भाव 3992.10 प्रति आउंस चल रहा है। भारतीय रुपयों में बात करें तो ये 124,817.3 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

    अगर सराफा बाजार IBJA की बात करें तो अभी तक इसमें प्राइस अपडेट नहीं हुए है। 4 नवंंबर की शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 120,419 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 

    यह भी पढ़ें- Gold Price Target: दिसंबर 2025 तक सोने का भाव कितना पहुंच जाएगा? अभी खरीद लें या इंतजार करने में फायदा, एक्सपर्ट से जानें सब


    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    सोने की तरह चांदी में भी आज तेजी देखी ज रही है। सुबह 9.37 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 147,445 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी में अभी 124 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 146,658 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 147,640 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    इससे पहले 1 किलो चांदी की कीमत 147,321 रुपये दर्ज की गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में सुबह 8.49 बजे चांदी की कीमत 47.785 प्रति आउंस है। अगर भारतीय रुपयों में देखें तो 1 किलो चांदी का भाव इस वक्त 149,558 रुपये चल रहा है। 

    खबरें और भी

    वहीं IBJA में 4 नवंबर की शाम 1 किलो चांदी की कीमत 146,150 रुपये दर्ज की गई थी। 

    देश के अलग-अलग शहर में क्या है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹120,700 ₹147,540
    जयपुर ₹120,750 ₹147,600
    कानपुर ₹120,790 ₹147,660
    लखनऊ ₹120,760 ₹147,720
    भोपाल ₹120,850 ₹147,830
    इंदौर ₹120,850 ₹147,830
    चंडीगढ़ ₹120,730 ₹147,080
    रायपुर ₹120,800 ₹147,680

     

    पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 120,700 रुपये है। वहीं चंडीगढ़ में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 147,080 में मिल रही है। भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोना 120,850 रुपये मिल रहा है। वहीं यहां चांदी भी सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी 147,830 रुपये में मिल रही है।