Gold Price Today: ट्रंप टैरिफ के टेंशन के बीच सोने में आया उछाल, जानें पटना, इंदौर, जयपुर से लेकर लखनऊ तक क्या है लेटेस्ट रेट
आज 29 अगस्त को सोने की कीमत में हल्की तेजी देखने को मिली है। सुबह लगभग 11 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने में 75 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि च ...और पढ़ें

नई दिल्ली। इस हफ्ते के आखिरी दिन यानी 29 अगस्त, शुक्रवार के दिन सोने के दाम में हल्का उछाल आया है। सुबह 11.30 बजे एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में सोने का भाव 100 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। सबसे पहले जानते हैं कि आज सोने और चांदी का भाव कितना पहुंचा है?
कितना पहुंचा Gold Price?
एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने का भाव 102,193 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें 93 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। सोने ने अब तक 102069 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 102226 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
IBJA में 28 अगस्त शाम को 10 ग्राम सोने का भाव 100884 रुपये दर्ज किया गया है।
Silver Price कितना है?
एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 117200 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें अभी 26 रुपये की बढ़ोतरी आई है। हालांकि कुछ मिनट पहले इसके दाम में गिरावट जारी थी। चांदी ने अब तक 116,895 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 117250 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
IBJA में कल 29 अगस्त शाम को 1 किलो चांदी की कीमत 115,870 रुपये दर्ज की गई है।
कल कितनी थी कीमत?
कल यानी 28 अगस्त को सुबह 10 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम 101,436 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं इसने अब तक 101,450 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा 101,455 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया था।
खबरें और भी
वहीं 28 अगस्त को एमसीएक्स में सुबह 10 बजे 1 किलो चांदी का दाम 116,425 रुपये पहुंच गई थी।
आपके शहर में क्या है दाम?
29 अगस्त को सबसे ज्यादा महंगा सोना भोपाल और इंदौर में मिल रहा है। वहीं सबसे महंगी चांदी भी यहीं मिल रही है। सबसे सस्ते सोने की बात करें तो ये पटना में मिल रहा है। इसके अलावा पटना और रायपुर में चांदी सबसे सस्ती है।