सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: सोना पड़ा फीका तो चांदी ने मारी छलांग, ₹2000 तक चढ़ा सिल्वर; चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:27 AM (GMT+05:30)

    Gold Silver Price Today: आज 10 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी का रुख रहा। ...और पढ़ें

    गोल्ड सिल्वर के क्या है प्राइस

    गोल्ड सिल्वर के क्या है प्राइस

    HighLights

    1. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम गिरे, चांदी में तेजी।

    2. MCX पर चांदी ₹1734 उछली, ₹2.33 लाख प्रति किलोग्राम।

    3. भारत में 24 कैरेट सोना ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम।

    नई दिल्ली: सोने-चांदी (Gold-Silver) के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ऐसे में आज यानी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने-चादी के दाम क्या हैं ये जानना बेहद जरूरी है। 10 अगस्त यानी आज इंटरनेशनेल मार्केट में सोने के दाम में गिरावट देखी गई तो वहीं चांदी में तेजी देखी गई है।

    इंटरनेशनल मार्केट में क्या है ताजा रेट?

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने के दाम में गिरावट देखी गई तो वहीं चांदी के दाम में उछाल देखने को मिली है। सुबह करीब 9 बजे सोना comex पर 0.33% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4385.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.30 % चढ़कर 63.690 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    MCX पर क्या हैं ताजा प्राइस?

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के दाम में गिरावट देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में तेजी से उछलते देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.33 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

    घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 60.00 रुपए गिरा और 1,51,760 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 1734 रुपए चढ़ी 2,33,200 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

    खबरें और भी

    क्या हैं आज भाव?

    आज यानी 10 अगस्त को भारत में सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,51,950 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,39,288 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,13,963 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,34,400 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

     यह भी पढ़ें: एक तरफ ₹166 के पार हुआ पेट्रोल, तो दूसरी तरफ ₹1119 तक बिक रहा LPG गैस सिलेंडर! जानें आपके शहर के ताजा रेट