Gold Silver Price Today: खुलते ही औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी, ₹3000 तक नीचे आईं कीमतें; क्या है लेटेस्ट रेट?
Gold Silver Rates: सोने और चांदी के दाम में सप्ताह की शुरुआत में तेजी के बाद 18 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

सोना-चांदी 18 अगस्त का भाव
HighLights
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट।
MCX पर सोना ₹691 और चांदी ₹2248 तक गिरी।
24 कैरेट सोना ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर।
नई दिल्ली: इस सप्ताह की शुरूआत सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price) में तेजी से हुई। इंटरनेशनल मार्केट से लेकर बुलियन मार्केट तक कल यानी 17 अगस्त को यह तेजी देखी गई थी। लेकिन आज यानी 18 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी दोनों धातुओं के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आज घरेलू बाजार में दाम गिरे या चढ़े आइए जानते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में गिर गए दाम
इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोना और चांदी दोनों के दाम में तेजी गिरावट आई। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.46% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4452.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.35% तक नीचे आए और कीमत 65.335 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
MCX पर दाम गिरे या चढ़े?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी चढ़े हैं। यह गिरकर ₹2.35 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर कितना गिरा सोना?
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 691 रुपए तक गिरा और 1,55,149 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 2248 रुपए तक गिर गई और कीमत 2,35,800 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
गहने खरीदने वालों के लिए क्या हैं दाम?
आज यानी 18 अगस्त को भारत में सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,55,500 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,42,569 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,16,648 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,36,820 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
