Gold Silver Price: देर रात अमेरिका से आया बड़ा फैसला! सोने-चांदी में बढ़ी हलचल, धड़ाम से गिर गए रेट
Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद सोने-चांदी की कीमतों में हलचल देखी गई। ...और पढ़ें
-1785382930122_m.webp)
Gold silver price
HighLights
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरें स्थिर रखीं।
अंतरराष्ट्रीय Comex में सोना चढ़ा, जबकि चांदी के दाम गिरे।
घरेलू MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली: कल यानी बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग का फैसला आया। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी गुरुवार को बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार (Bullion Market) से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक दाम में बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में आइए चेक करते हैं क्या हैं आज के ताजा भाव?
इंटरनेशनल मार्केट के दाम?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने के दाम (Gold Price Today) में उछाल दर्ज की गई तो वहीं चांदी Silver Price Today)गिरावट आई है। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना 0.64% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4062.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम गिरते दिखे। चांदी 0.24% गिरकर और यह 57.950 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
MCX क्या है प्राइस?
वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर सोने के दाम में गिरावट देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम गिरते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में गिरावट देखने को मिली है। यह लगभग 0.49% चढ़कर ₹2.16 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
फेड मीटिंग में क्या हुआ फैसला
अमेरिकी फेडरल रिजर्व (FOMC) ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए फेडरल फंड रेट (Federal Fund Rate) को 3.50%-3.75% पर स्थिर रखा है। कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों और बढ़ती महंगाई के कारण इस बार बाजार में 'रेट हाइक' की काफी आशंकाएं थीं, और यह मतभेद कमेटी के भीतर भी साफ नजर आया। मौद्रिक नीति को लेकर इसी अनिश्चितता के चलते क्लीवलैंड फेड की बेथ हैमैक, मिनियापोलिस फेड के नील काशकारी और डलास फेड की लोरी लोगन ने दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के पक्ष में वोट किया, जो यह स्पष्ट करता है कि फेड के भीतर महंगाई को लेकर अभी भी गंभीर चिंता बरकरार है।
खबरें और भी
MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 50 रुपए गिरकर 1,43,267 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 1069 रुपए गिरकर 2,16,410 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।