सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! औंधे मुंह गिरे भाव, जानिए 7 जुलाई को आपके शहर में क्या है रेट?

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 09:30 AM (IST)

    Gold Silver Price Today: 7 जुलाई 2026 को वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी आई है, जिससे निवेश का शानदार मौका बना है। इंटरनेशन ...और पढ़ें

    ग्लोबल मार्केट का दिखा असर, धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम!

    ग्लोबल मार्केट का दिखा असर, धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम!

    HighLights

    1. आज 7 जुलाई को सोने-चांदी के दाम में गिरावट।

    2. वैश्विक और घरेलू बाजारों में कीमतों में नरमी दर्ज।

    3. निवेश के लिए यह एक शानदार अवसर हो सकता है।

    नई दिल्ली: अगर आप भी गहने बनवाने या सोना-चांदी ( Gold-Silver Price) में निवेश (Invest) करने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए आज की सुबह एक अच्छी खबर लेकर आई है। वैश्विक बाजार ( Global Market) की अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों के बीच सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। आज यानी 7 जुलाई 2026 को घरेलू बाजार में सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है।

    घर से निकलने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आज इंटरनेशनल मार्केट से लेकर आपके शहर तक 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड और चांदी के लेटेस्ट भाव क्या चल रहे हैं।

    कैसा है Comex और MCX पर सर्राफा बाजार का हाल?

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उथल-पुथल और अमेरिकी डॉलर की चाल का सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ रहा है।

    इंटरनेशनल मार्केट (Comex) में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। Comex पर सोना (Gold) 0.54% टूटकर लगभग 4,144 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है, वहीं चांदी (Silver) में भी गिरावट देखी गई है। चांदी 1..42% गिरकर 61.445 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है।
    वहीं घरेलू बाजार (MCX)की बात करें तो भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दबाव देखने को मिला है। हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते MCX पर सोना गिरकर लगभग ₹1.45- ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया है। चांदी की कीमतों में भी सुस्ती है और यह करीब ₹2.32- ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। कुल मिलाकर आज सुबह सोने में 0.53% और चांदी में 1.01% की गिरावट दर्ज की गई।

    क्या हैं आपके शहर के रेट? 

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹145,870 ₹133,714 ₹109,403 ₹232,360
    मुंबई ₹146,120 ₹133,943 ₹109,590 ₹232,760
    पटना 146,040 ₹133,870 ₹109,530 ₹232,640
    जयपुर ₹146410 ₹132,126 ₹109,558 ₹232,060
    कानपुर ₹145,470 ₹132,181 ₹110,110 ₹232,150
    लखनऊ ₹147,470 ₹135,181 ₹110,603 ₹236,150


    क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

    सोने और चांदी की कीमतों में इस बदलाव का मुख्य कारण वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती या कमजोरी, आयात शुल्क (Import Duty), और घरेलू स्तर पर मांग व सप्लाई का समीकरण है। निवेश के नजरिए से खरीदारी करने से पहले मौजूदा बाजार भाव और मेकिंग चार्जेस की अच्छी तरह से तुलना जरूर कर लें।