सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Crash: आसमान से जमीन पर गिरा सोना और चांदी, ₹2.50 लाख पहुंचा भाव; चेक करें लेटेस्ट रेट

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 10:06 AM (IST)

    सोने और चांदी (Gold and Silver Rate Today) की कीमतों में कल की तेजी के बाद आज गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर चांदी (Silver Rate Today) 2500 रुपये स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चांदी की कीमत में आज 2500 रुपये से अधिक की गिरावट।

    2. एमसीएक्स पर सोने का भाव लगभग 500 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा।

    3. कल की तेजी के बाद आज सोना-चांदी के दाम गिरे।

    Gold and Silver Price Today: सोने और चांदी में कल तेजी के बाद एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। सुबह 9.53 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी (Silver Price Today) लगभग 2500 रुपये से ज्यादा गिर चुका है। वहीं सोने (Gold Price Today) में भी गिरावट है, हालांकि यह चांदी जितनी नहीं है। सोने में इस समय लगभग 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। 

    gold and silver 18 march

    Silver Price Today: कितनी गिरी चांदी? 

    सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 2,50,783 रुपये चल रहा है। इसमें 2330 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। सुबह 9.57 बजे तक चांदी ने 2,50,181 रुपये प्रति किलो का लो और 2,51,639 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

    Gold Price Today: कितना सस्ता हुआ सोना?

    सुबह 9.58 बजे एमसीएक्स 24 कैरेट सोने का दाम 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सोने में 385 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने सुबह 9.59 बजे तक 1,55,401 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,55,788 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। 

     आपके शहर में क्या है भाव?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹155,700 ₹249,930
    जयपुर ₹155,760 ₹250,030
    कानपुर ₹155,820 ₹250,130
    लखनऊ ₹155,820 ₹250,130
    भोपाल ₹155,950 ₹250,330
    इंदौर ₹155,950 ₹250,330
    चंडीगढ़ ₹155,780 ₹250,060
    रायपुर ₹155,720 ₹249,960

    Sone ka Bhav: 24,22 और 18 कैरेट कितना सस्ता हुआ?

    शहर 24 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
    पटना 155,700 142725 116,775.00
    जयपुर 155,760 142780 116,820.00
    कानपुर 155,820 142835 116,865.00
    लखनऊ 155,820 142835 116,865.00
    भोपाल 155,950 142954.1667 116,962.50
    इंदौर 155,950 142954.1667 116,962.50
    चंडीगढ़ 155,780 142798.3333 116,835.00
    रायपुर 155,720 142743.3333 116,790.00


    सोना और चांदी कहां सस्ता है?

    18 मार्च को पटना में सोना और चांदी सबसे कम दाम पर मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,55,700 रुपये और 1 किलो चांदी का भाव 2,49,930 रुपये है। 

    सोना और चांदी कहां महंगा है?

    18 मार्च को भोपाल और इंदौर में चांदी और सोना दोनों ही महंगे है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,55,950 रुपये चल रही है। इसके अलावा 1 किलो चांदी का भाव 2,50,330 रुपये चल रहा है। 

    सोर्स- एमसीएक्स 

    खबरें और भी