Gold Silver Price Crash: सोना ₹63000 टूटा, चांदी ₹2.20 लाख सस्ती, ऑल टाइम हाई छूने के बाद कितनी रह गई कीमत?
Gold Silver Price Crash Today: 23 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold Silver Price Crash) दर्ज की गई, जिससे दोनों धातुओं में लोअर सर्किट लग गया। 27 जनवरी 2026 के दिन सोने और चांदी ने हाई रिकॉर्ड बनाया था। तब से लेकर अब तक सोने और चांदी में गिरावट जारी है। केडिया एडवाइजरी की मानें तो 27 जनवरी से चांदी में 50 फीसदी तक और सोने में 25 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है।

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी लगातार उतार-चढ़ाव है। लेकिन कुल मिलाकर देखें तो सोने और चांदी में लगातार गिरावट जारी है। मसलन 27 जनवरी 2026 के दिन सोने और चांदी ने हाई रिकॉर्ड बनाया था। तब से लेकर अब तक सोने और चांदी में गिरावट जारी है।
केडिया एडवाइजरी की मानें तो 27 जनवरी से चांदी में 50 फीसदी तक और सोने में 25 फीसदी तक गिरावट (Gold Silver Price Crash) आ चुकी है। आज भी सोने और चांदी में भयंकर गिरावट देखी जा रही है।अगर आप सोने और चांदी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं। इसके साथ ही निवेश करने का प्लान भी कर रहे हैं तो ये समय काफी अच्छा है।
Gold Silver Target Price: कहां तक गिरेंगे सोने-चांदी के दाम ?
ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने बताया कि,
डॉलर में आई मजबूती ने सोने की कीमतों को नीचे धकेला। मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से डॉलर की मांग दो गुनी हो गई है। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम बढ़े, जिससे महंगाई का खतरा भी बढ़ा। जिसने सोने-चांदी की कीमतों को गिरा दिया।"
योगेश सिंघल ने सोने-चांदी का टारगेट प्राइस भी दिया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सोना गिरकर 1.12 लाख रुपए से 1.15 लाख रुपए तक पहुंचेगा। वहीं चांदी के दाम भी गिरकर 1.80 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाएगी। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि इस वक्त सोने-चांदी में निवेश का अच्छा मौका है। क्योंकि मार्च खत्म होते ही सोने-चांदी में जोरदार उछाल आएगा।
Gold Silver Price Crash: वैश्विक बाजार में क्या हैं हाल?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 227.42 डॉलर या 5.06 प्रतिशत टूटकर 4,263.73 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 4.25 डॉलर या 6.3 प्रतिशत टूटकर 63.53 डॉलर प्रति औंस रह गई।
मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि बढ़ती ब्याज दर की उम्मीदों के कारण कीमतों पर असर पड़ने के चलते विदेशी बाजारों में हाजिर सोने में गिरावट जारी रही। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जो चार दशक से अधिक की सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट है।
वेंचुरा में जिंस और सीआरएम के प्रमुख एन एस रामास्वामी ने कहा कि ईरान संघर्ष के कारण हुए हालिया तेल के झटके ने उन देशों को बुरी तरह प्रभावित किया है जो सोने के भंडार का निर्माण कर रहे थे।
Gold Silver Price Crash: गोल्ड-सिल्वर में गिरावट की बड़ी वजह क्या रही?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘कीमती धातुओं में पिछले सप्ताह की गिरावट बढ़ गई। सोमवार को दिन के कारोबार के दौरान में हाजिर सोना चार महीने के निचले स्तर पर फिसल गया।’’
उन्होंने तेज गिरावट के लिए पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को जिम्मेदार ठहराया, जिससे कच्चे तेल की कीमतें ऊंची हो गईं और मुद्रास्फीति की चिंताएं बढ़ गईं। इससे कठोर मौद्रिक नीति रुख की आशंका बढ़ गई।
गांधी ने कहा, ‘‘कठोर मौद्रिक नीति की संभावना ने अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल को बढ़ावा दिया और डॉलर को मजबूत किया, जिससे सोने और चांदी पर और दबाव बढ़ गया।’’
Gold Silver Price Delhi: दिल्ली में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
कमजोर घरेलू मांग और सुस्त वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 9,050 रुपये टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि चांदी 10,500 रुपये की गिरावट के साथ 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार के 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 9,050 रुपये या लगभग छह प्रतिशत टूटकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया।
चांदी भी 10,500 रुपये या 4.36 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
Gold Silver Price Crash: इंदौर में सोने, चांदी के भाव में कमी
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 2500 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी शनिवार की तुलना में हुई।कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।सोना 144000 रुपये प्रति 10 ग्राम,चांदी 224000 रुपये प्रति किलोग्राम,चांदी सिक्का 2700 रुपये प्रति नग रहा।
Gold- Silver Prices Crash Live: सोने और चांदी के भाव में तेज उछाल आया, नुकसान की भरपाई हुई
सोने और चांदी की कीमतों में और मजबूती आई है, जिससे शुरुआती नुकसान की भरपाई हो गई है और दिन के लिए कीमतें सकारात्मक हो गई हैं। मई चांदी वायदा में ₹ 29,657 प्रति किलोग्राम की तेजी आई और यह दिन के उच्चतम स्तर ₹ 2,29,300 पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स पर अप्रैल सोने के वायदा में ₹ 12,705 प्रति 10 ग्राम की तेजी आई और यह दिन के उच्चतम स्तर ₹ 1,42,300 पर पहुंच गया।
Gold Rate Today Live Updates: सोने की कीमतों में कितनी आई गिरावट?
23 मार्च को सोने की वैश्विक कीमतें गिरकर 4,099 डॉलर पर आ गईं, जो इस साल की शुरुआत से अब तक 5.09% की गिरावट को दिखाती है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक तेल कीमतों में उछाल से महंगाई की चिंताएं बढ़ गईं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ईरान संघर्ष में पांच दिन के युद्धविराम की घोषणा के बाद सोने की कीमतों में कुछ सुधार हुआ। फिलहाल, हाजिर सोना 4,391 डॉलर पर कारोबार कर रहा है, जो इस साल अब तक 1.66% की बढ़ोतरी है।
Gold Rate Today Live Updates: क्या गिरावट आने पर खरीदारी करने का सही समय है?
MCX गोल्ड ने शुरुआत गैप-डाउन ओपनिंग के साथ की और वर्तमान में यह 1,36,000 रुपये के सपोर्ट लेवल से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो कमजोर वैश्विक संकेतों और मजबूत रिकवरी की गति के अभाव को दिखाता है। ऊपरी स्तर पर, रेजिस्टेंस 1,39,000 रुपये से 1,40,000 रुपये के दायरे में देखा जा रहा है और इस दायरे से ऊपर लगातार गिरावट कीमतों को 1,43,000 रुपये से 1,46,000 रुपये की ओर धकेल सकती है। निचले स्तर पर, सपोर्ट 1,34,000 रुपये और 1,35,000 रुपये के बीच स्थित है, और इस क्षेत्र से नीचे गिरावट से मुनाफावसूली तेज हो सकती है, जिससे कीमतें 1,30,000 रुपये के करीब आ सकती हैं। -एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर
पांच दशकों में नहीं देखी ऐसी गिरावट
केडिया एडवाइजरी की मानें तो एक महीने में सोने में कभी भी एक महीने में ऐसी गिरावट नहीं है। इससे पहले 1978, 1980, 1983 और 2008 के वित्तीय संकट के दौरान भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई थी, लेकिन इतनी ज्यादा गिरावट तभी भी नहीं आई थी। इसका कारण ये भी है तब लोग हमारे देश में सोने को निवेश के उद्देश्य से नहीं देख रहे थे।
इस समय मध्यपूर्व में युद्ध के बावजूद गिरावट इसलिए है क्योंकि डॉलर महंगा हो रहा है और निवेशक शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई सोने चांदी से कर रहे हैं।
Silver Recovery: चांदी में आई रिकवरी
शाम 5 बजे के लगभग चांदी में रिकवरी देखी जा रही है। चांदी ने आज 1,99,000 रुपये प्रति किलो का लो बनाया था। अब इसकी कीमत 2,10,000 प्रति किलो के ऊपर चल रही है। सुबह से गिरावट के बाद अब चांदी में तोड़ी बहुत रिकवरी देखी जा रही है। हालांकि चांदी में अभी भी भाव नेगेटिव में ही चल रहा है।
देश का सबसे पुराना सिल्वर ईटीएफ
ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ देश का सबसे पुराना सिल्वर ईटीएफ है। इसमें आप एसआईपी का लमसम दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं। इस ईटीएफ की शुरुआत 24 जनवरी 2022 से हुई। तब से लेकर अब तक इस ईटीएफ ने लगभग 250 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आप इस सिल्वर ईटीएफ में पैसा लगाना चाहते हैं तो एसआईपी के जरिए ही निवेश करें।
1 महीने में 27 हजार सस्ता हुआ सोना
एमसीएक्स में मिले आंकड़ों के अनुसार 1 महीने में सोना 27,092 रुपये गिरा है। 1 महीने पहले यानी 23 फरवरी को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,61,598 रुपये चल रही है। आज दोपहर 4 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का भाव 1,34,506 रुपये दर्ज किया गया है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का मानना है कि जब तक मध्य पूर्व में युद्ध जारी रहेगा तब तक सोने और चांदी में ऐसी ही गिरावट जारी रहने वाली है।
क्या इस समय ETF में निवेश करना सही है?
बीते साल से ही सोने और चांदी में हलचल बढ़ी है। आज सोने और चांदी को भी लोग शेयर्स की तरह ट्रेडिंग के नजरिए से देखने लगे हैं। इसलिए इसमें एक दिन हजारों की गिरावट या तेजी देखी जाती है। ऐसे समय में अगर आप गोल्ड-सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड या सिल्वर ईटीएफ में एसआईपी के जरिए ही पैसा लगाए।
2 लाख से नीचे आई चांदी
आज सुबह से ही चांदी में लगातार गिरावट जारी है। इस बीच एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2 लाख रुपये से नीचे पहुंच गया। एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 1,99,643 रुपये पहुंच गया। दोपहर 3.29 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 2,05,180 रुपये चल रही है। इसमें 21 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है।
आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹1,45,180 | ₹227,420 |
| जयपुर | ₹145,240 | ₹227,510 |
| कानपुर | ₹144,290 | ₹227,600 |
| लखनऊ | ₹145,290 | ₹227,600 |
| भोपाल | ₹145,410 | ₹227,780 |
| इंदौर | ₹145,410 | ₹227,780 |
| चंडीगढ़ | ₹145,260 | ₹227,540 |
| रायपुर | ₹145,200 | ₹227,450 |
Silver Price Crash: चांदी में 9 फीसदी की भारी गिरावट
वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 20,409 रुपए की भारी गिरावट के साथ 2.06 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। कमजोर वैश्विक रुझानों और लगातार बिकवाली के कारण कीमतों में यह गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 20,409 रुपये यानी नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,06,363 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विश्लेषकों का कहना है कि व्यापक आर्थिक कारकों के भारी दबाव से चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस अनुसंधान के प्रमुख हरीश वी. ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद, आर्थिक दबावों से सोमवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी के मई में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 9.34 प्रतिशत टूटकर 63.15 डॉलर प्रति औंस रह गयी। भाषा निहारिकानिहारिका
Gold Price Crash: ऑल टाइम हाई से 63000 सस्ता हुआ सोना
गोल्ड ने 29 जनवरी को 1,93,000 रुपए पर पहुंचकर ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन उसके अगले ही दिन से गोल्ड में गिरावट जारी है। एमसीएक्स पर सोना आज 1.30 लाख रुपए के नीचे भी ट्रेड करता था। यानी ऑल टाइम हाई और आज के लो लेवल से कंपेयर करें तो पिछले 53 दिन में सोना 63000 रुपए से भी ज्यादा सस्ता हो गया है।
Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई से ₹2.20 लाख सस्ती हुई चांदी
29 जनवरी को चांदी ने एमसीएक्स पर 4,20,000 रुपए पर पहुंचकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, उसके अगले ही दिन चांदी में 70,000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और यह गिरावट तब से ही जारी है। वहीं चांदी आज 2 लाख रुपए से भी नीचे पहुंच गई। अगल ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो चांदी अब तक 2.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।
आखिर क्यों गिर रहा सोना ?
चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर मकदा ने कहा कि सोमवार को सोने की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण मुद्रास्फीति की आशंकाओं और निकट भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि की अटकलों के बीच लगातार चौथे सप्ताह भी इसमें गिरावट जारी रहने के आसार हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स पर अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए सोने का वायदा भाव 202.4 डॉलर या 4.42 प्रतिशत घटकर 4,372.5 डॉलर प्रति औंस रह गया।
Gold Price Crash: सोने में ₹15000 की भारी गिरावट
वायदा कारोबार में सोने की कीमतें सोमवार को करीब 15000 रुपए तक टूट गईं। एमसीएक्स पर दोपहर दो बजे तक सोना 7.06 फीसदी की गिरावट के साथ 1,34,288 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इस इस दौरान इसका हाई लेवल 1,40,158 रुपए और लो लेवल 1,29,595 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। सोना 10,204 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र और आज के लो लेवल की तुलना करें तो सोने में 14,897 रुपए तक की गिरावट आई।
Aaj ka Sone Ka Bhav: 24, 22 और 18 कैरेट का दाम
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 145,180 | 133081.6667 | 108,885.00 |
| जयपुर | 145,240 | 133136.6667 | 108,930.00 |
| कानपुर | 144,290 | 132265.8333 | 108,217.50 |
| लखनऊ | 145,290 | 133182.5 | 108,967.50 |
| भोपाल | 145,410 | 133292.5 | 109,057.50 |
| इंदौर | 145,410 | 133292.5 | 109,057.50 |
| चंडीगढ़ | 145,260 | 133155 | 108,945.00 |
| रायपुर | 145,200 | 133100 | 108,900.00 |
कितनी आई गिरावट, आसान भाषा में समझें सब
-1774254159663.jpg)
Gold Silver Price Crash: कब तक रहेगी गिरावट?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया की मानें तो जब तक मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति बनी रहेगी, तब तक सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल सकती है।इसमें गिरावट की वजह डॉलर में मजबूती और शेयर बाजार में बिकवाली है। शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई निवेशक सोना-चांदी को बेचकर कर रहे हैं। इसी वजह से युद्ध में सोने और चांदी में बढ़ोतरी आने की जगह गिरावट आ रही है।
Gold Silver Price Crash: और कितना गिरेगा सोना-चांदी
हमने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। आइए जानते हैं कि उन्होंने सोने और चांदी को लेकर नया सपोर्टिंग प्राइस क्या दिया है।
- सोना- 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी- 1,75,000 रुपये प्रति किलो
इसके साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने भी सोने और चांदी को लेकर नया सपोर्टिंग प्राइस दिया है। अनुज गुप्ता की मानें तो
- सोना- ₹1,15,000 (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $3450–3500) तक पहुंच सकता है
- चांदी $50 (लगभग ₹1,75,000 MCX) की ओर गिर सकती है।
सस्ता हो गया सोना-चांदी
हमने सोना-चांदी में गिरावट को लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर कोई सोना-चांदी को शादी के लिए खरीद रहा है, तो ये काफी अच्छा समय है।
25% तक फिसला सोना
27 जनवरी को चांदी के साथ सोने ने भी ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन 10 ग्राम सोने की कीमत 1,93,000 रुपये दर्ज की गई। केडिया एडवाइजरी की मानें तो तब से लेकर अब तक सोने में 25 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। आज दोपहर 1.27 बजे तक 10 ग्राम सोने की कीमत 1,32,324 रुपये दर्ज की जा रही है। इसमें 12,168 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है।
Silver Price Crash: 50% तक टूटी चांदी
27 जनवरी को चांदी और सोना दोनों ऑल टाइम हाई पर पहुंचे थे। इस दिन 1 किलो चांदी का दाम 4,20,000 रुपये दर्ज किया गया था। केडिया एडवाइजरी की मानें तो तब से लेकर अब तक चांदी 50 फीसदी तक टूट चुकी (Silver Price Crash) है। आज दोपहर 1.12 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,04,600 रुपये चल रहा है। इसमेें 22 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है।