सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold-Silver Price: सोने-चांदी में गिरावट जारी, डॉलर की ताकत ने बिगाड़ा खेल; जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर?

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 10:02 AM (IST)

    Gold-Silver Price Crash: 25 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही, 24 कैरेट सोना ₹250-₹300 सस्ता हुआ। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्या ...और पढ़ें

    सोना-चांदी में गिरावट जारी

    सोना-चांदी में गिरावट जारी

    HighLights

    1. 25 जून 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज।

    2. अमेरिकी डॉलर की मजबूती से सोने की मांग घटी।

    3. जून में सोना ₹11,709, चांदी ₹41,215 सस्ती हुई।

    नई दिल्ली: 25 जून 2026 यानी गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दबाव साफ नजर आ रहा है। भारत में 24 कैरेट सोना 1.41 से 1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है जो पिछले दिन के मुकाबले लगभग ₹250–₹300 तक सस्ता हुआ है। जबकि 22 कैरेट सोने में भी करीब ₹250 की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतें लगभग ₹2.14 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर हैं।


    कितना गिरा था सोना-चांदी?

    दरअसल, इससे एक दिन पहले बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली थी, जब सोना करीब ₹2,200 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹4,400 प्रति किलो तक लुढ़क गई थी। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है, जिसने निवेशकों का रुख सोने से दूर कर दिया है।

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹141,270 ₹129,498 ₹105,953 ₹213,720
    मुंबई ₹141,520 ₹129,727 ₹106,140 ₹214,090
    पटना 141,440 ₹129,653 ₹106,080 ₹213,970
    जयपुर ₹141,500 ₹129,708 ₹106,125 ₹214,060
    कानपुर ₹141,550 ₹129,754 ₹106,163 ₹214,140

    जून में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

    आंकड़ों की माने तो 1 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास थी, जो बुधवार यानी 24 जून को सस्ता होकर 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। यानी देखा जाए तो जून के 24 दिनों में सोना 11,709 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। वहीं पिछले 24 दिनों में चांदी की हालत और खराब देखी गई। इन दिनों में चांदी 41,215 रुपए सस्ती हो चुकी है।

    इंटरनेशनल मार्केट में क्या है भाव?

    अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना लगातार दबाव में है और यह 7 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गया है। मजबूत डॉलर के चलते सोना विदेशी निवेशकों के लिए महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है और कीमतों पर असर पड़ता है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आगे और ब्याज दर बढ़ाने के संकेत भी बाजार में डर पैदा कर रहे हैं, जिससे निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश जैसे सोने से दूरी बना रहे हैं।